फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Four medical shops sealed in Ferozepur

Punjab: फिरोजपुर में चार मेडिकल शॉप्स सील, नौ लाख रुपये की नशीली दवाएं बरामद, चार युवकों की हुई थी मौत

Sat, 04 Oct 2025 10:21 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Oct 2025 10:21 AM IST
सार

डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने बताया कि चार युवकों की मौत के बाद टीम गठित कर कैमिस्ट दुकानों पर दबिश दी गई। चार केमिस्ट की दुकानों से नौ लाख रुपये से अधिक पाबंदीशुदा दवाइयां बरामद हुई है।

विज्ञापन
Four medical shops sealed in Ferozepur
जानकारी देते डीसी और एसएसपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर के गांव लक्खोके बहराम में नशे की ओवरडोज से चार युवकी की मौत की घटना के बाद स्थानीय जिला व पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। इस घटना के बाद गठित टीमों ने दबिश देकर पाबंदीशुदा दवाइयां बरामद कर चार कैमिस्ट दुकानें सील की हैं। मेडिकल टीम ने चारों युवकों की मौत के कारणों का भी पता लगाया है। 

विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने बताया कि चार युवकों की मौत के बाद टीम गठित कर कैमिस्ट दुकानों पर दबिश दी गई। चार केमिस्ट की दुकानों से नौ लाख रुपये से अधिक पाबंदीशुदा दवाइयां बरामद हुई है। सभी दुकानों को सील कर दिया गया है। सील की गई दुकानों में परमीत मेडिकल स्टोर, गुरु नानक 13-13 मेडिकल स्टोर और तनु मेडिकल स्टोर के अलावा खुराना मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। खुराना मेडिकल स्टोर से नौ लाख रुपये की पाबंदीशुदा दवाइयां बरामद हुई थी। 
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि चार नौजवानों की मौत का कारण पता लगाने के लिए एक मेडिकल टीम का भी गठन किया गया था। इसमें सीनियर मेडिकल अधिकारी, कार्यकारी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी शामिल थे। इन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। डीसी ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक तीन युवकों की नशे के कारण पहले से ही उनकी स्थिति बहुत नाजुक थी और कई बीमारियों से वह ग्रस्त थे। एक नौजवान की पीठ पर अल्सर था। डीसी ने बताया कि एक नौजवान मलोट के नशा छुड़ाओ सेंटर से गोली लेकर आया था और उसने गोली पानी में घोलकर इंजेक्शन भरकर खुद को लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्खोके बहराम स्थित मेडिकल स्टोरों की जांच के लिए भी एक टीम गठित की गई है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी टीम ने फिरोजपुर शहर के मुल्तानी गेट स्थित खुराना मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर यहां से नौ लाख रुपये की पाबंदीशुदा दवाइयां बरामद की है। इस साल पुलिस ने 212 किलो हेरोइन, एक करोड़ 32 लाख की नशीली दवाइयां पकड़ी जा चुकी हैं। इसके अलावा 12 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद्द किए गए हैं 65 लाइसेंस सस्पेंड भी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed