{"_id":"677b6043f871442daa04a926","slug":"fog-in-punjab-amritsar-sri-harmandir-sahib-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे की चपेट में पंजाब: जीरो विजिबिलिटी के बावजूद श्री हरमंदिर साहिब में प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे की चपेट में पंजाब: जीरो विजिबिलिटी के बावजूद श्री हरमंदिर साहिब में प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत
Mon, 06 Jan 2025 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:20 AM IST
सार
कोहरे और ठंड के कारण पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक दर्ज किया गया। सबसे अधिक 21.1 डिग्री पारा मोहाली का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब में घने कोहरे में माथा टेकने पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी जीरो रही। मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए घनी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी किया है। वहीं ठंड और कोहरे के बावजूद दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में संगत माथा टेकने पहुंची।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को भी घनी धुंध के चलते विजिबिलिटी पर असर पड़ा। अमृतसर व लुधियाना में 100-100 मीटर, तो वहीं पटियाला की विजिबिलिटी 80 मीटर दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक आज पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
अमृतसर का अधिकतम पारा 17.2 डिग्री, लुधियाना का 18.8 डिग्री, पटियाला का 19.0 डिग्री, पठानकोट का 20.9 डिग्री, बठिंडा का 18.4 डिग्री (सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे), बरनाला का 13.5 डिग्री, फरीदकोट का 18.3 डिग्री, संगरूर का 13.1 डिग्री, जालंधर का 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 6.6 डिग्री का पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.9 डिग्री, लुधियाना का 8.6 डिग्री, पटियाला का 8.4 डिग्री, पठानकोट का 9.3 डिग्री, बठिंडा का 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन