फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmers protest in Punjab houses of MLAs and ministers surrounded

पंजाब में किसानों का प्रदर्शन: मान सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पंधेर बोले- भाजपा और आप में गठबंधन

Mon, 31 Mar 2025 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Mar 2025 04:01 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। अब किसान पंजाब में मंत्रियों और विधायकों की कोठियों का घेराव कर रोष जता रहे हैं।

विज्ञापन
Farmers protest in Punjab houses of MLAs and ministers surrounded
किसान प्रदर्शन - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में किसानों ने अब पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने आज पूरे राज्य में विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव किया है। मोगा में किसानों ने विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर के बाहर धरना लगाया।
विज्ञापन




किसानों ने कहा कि पंजाब पुलिस ने 19 मार्च को शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के धरना को हटा दिया था। पंजाब पुलिस ने बॉर्डर खाली कराने के लिए किसानों को हिरासत में ले लिया था। इसके विरोध को लेकर किसानों ने आज पंजाब भर में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करने का ऐलान किया था।  
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि पंजाब सरकार ने उनके साथ जबरदस्ती की है। क्योंकि किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांत तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। 19 मार्च को पुलिस ने बल पूर्वक किसानों को वहां से खदेड़ दिया। किसानों के टेंड उखाड़ दिए और उनके सामान को नष्ट कर दिया गया। इसके विरोध में किसान पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अमृतसर में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर समेत सैकड़ों किसान पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। पंधेर ने कहा कि वह भगवंत मान सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के साथ जो किया उसके विरोध में किसान आज मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव कर रहे हैं। भगवंत मान सरकार कह रही है कि किसानों को उनसे कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा और आप में कोई फर्क नहीं है। हमें लगता है कि उन्होंने गठबंधन कर लिया है। पंजाब के कई युवा नशे की लत के कारण मर गए, क्या पंजाब सरकार के हिसाब से यही विकास है? बेरोजगारी चरम पर है।

पंधेर ने कहा कि मुख्यमंत्री मान कहते थे कि हम एमएसपी देंगे, उस वादे का क्या हुआ? वे कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हमारे सामान को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा और सरकार करेगी।

विस स्पीकर संधवा के निवास स्थान के बाहर किसानों का धरना
फरीदकोट में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा भारत के आह्वान पर किसान संगठनों ने सोमवार को गांव संधवां में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के निवास स्थान के सामने धरना दिया। किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए किसान मोर्चे पर माफी मांगने और नुकसान की भरपाई करने की मांग की घई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed