{"_id":"6a5cab884a495e0c2a0ae642","slug":"farmer-commits-suicide-in-sunam-at-punjab-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कर्ज के बोझ से हारा एक और किसान, जहरीला पदार्थ निगल किया सुसाइड; फसल की लागत ना मिलने से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कर्ज के बोझ से हारा एक और किसान, जहरीला पदार्थ निगल किया सुसाइड; फसल की लागत ना मिलने से था परेशान
Sun, 19 Jul 2026 04:18 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 19 Jul 2026 04:18 PM IST
सार
पंजाब के सुनाम में एक किसान ने कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर ली। किसान पर 20 लाख रुपये कर्ज था। फसल की सही लागत ना मिलने से किसान परेशान था।
विज्ञापन
सुनाम में किसान ने किया सुसाइड
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के इकाई अध्यक्ष के बेटे ने कर्ज से तंग आकर सुसाइड कर लिया। सुनाम ब्लॉक के गांव खड़ियाल में कर्ज से परेशान किसान ने अपने खेत में जहरीली वस्तु निगल ली। मृतक की पहचान दर्शन सिंह पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
20 लाख रुपये का था कर्ज
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के सुनाम ब्लॉक के प्रेस सचिव राम सरन सिंह उगराहां और प्रेस सचिव सुखपाल सिंह माणक कनकवाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक किसान दर्शन सिंह के सिर पर सरकारी बैंकों और निजी स्रोतों (आढ़तियों आदि) का 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। फसल की सही लागत न मिलने और लगातार हो रहे घाटे के कारण किसान कर्ज चुकाने में असमर्थ था। पिछले काफी समय से किसान मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसी हताशा में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
Trending Videos
गौरतलब है कि मृतक किसान दर्शन सिंह के पिता दलीप सिंह बीकेयू एकता उगराहां की खड़ियाल इकाई के अध्यक्ष हैं। किसान आंदोलन और हक की लड़ाई लड़ने वाले परिवार के घर हुए इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है।
यूनियन नेताओं ने की कर्ज माफ करने की मांग
यूनियन के नेताओं ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश का पेट भरने वाला किसान और मजदूर लगातार आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवार का पूरा कर्ज तुरंत माफ किया जाए। परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जाए ताकि पीड़ित परिवार को सहारा मिल सके। सब इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।