{"_id":"691c4bb4a19f65049f08ee90","slug":"ec-summons-punjab-dgp-over-complaints-against-ssp-during-tarn-taran-bypoll-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तरनतारन उपचुनाव में तत्कालीन एसएसपी के खिलाफ शिकायतों पर चुनाव आयोग ने डीजीपी को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तरनतारन उपचुनाव में तत्कालीन एसएसपी के खिलाफ शिकायतों पर चुनाव आयोग ने डीजीपी को किया तलब
Tue, 18 Nov 2025 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Nov 2025 04:06 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली ने तरनतारन हलके में अकाली नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राजनीतिक बदलाखोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
डीजीपी गाैरव यादव।
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने तरनतारन उपचुनाव के दौरान तरनतारन के एसएसपी के खिलाफ शिकायतों को लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को 25 नवंबर को तलब किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अकाली दल की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित करने का आदेश दिया था। शिरोमणि अकाली ने तरनतारन हलके में अकाली नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राजनीतिक बदलाखोरी का आरोप लगाया था। साथ ही चुनाव आयोग को इसकी शिकायत देकर स्वतंत्र जांच की मांग की थी।
अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने तरनतारन उपचुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया है। इन उल्लंघनों के संबंध में अकाली दल ने चुनाव आयोग और उसके ऑब्जर्वरों को कई लिखित शिकायतें दी हैं। राज्य सरकार अकाली दल के नेताओं को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शीर्ष चुनाव प्राधिकरण ने राज्य पुलिस प्रमुख को तलब कर ग्रेवाल के खिलाफ कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।