फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Driving license scam punjab Clean chit to two PPS former Vigilance Chief Director SPS Parmar suspended

ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला: दो पीपीएस को क्लीन चिट, विजिलेंस के पूर्व चीफ डायरेक्टर एसपीएस परमार का निलंबन मंजूर

Mon, 19 May 2025 08:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 May 2025 08:37 AM IST
सार

पंजाब के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अलोक शेखर ने दोनों पीपीएस अधिकारियों के बहाली संबंधी आदेश जारी किए हैं। ड्राइविंग टेस्ट और लाइसेंस घोटाला केस में आरोपियों पर कार्रवाई न करने के चलते इन अधिकारियों के खिलाफ पिछले महीने विभाग ने कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
Driving license scam punjab Clean chit to two PPS former Vigilance Chief Director SPS Parmar suspended
भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

ड्राइविंग टेस्ट और लाइसेंस घोटाले के मामले में पंजाब सरकार ने पीपीएस स्वर्णदीप सिंह और हरप्रीत सिंह मंडेर को क्लीन चिट दे दी है। साथ ही उन्हें नौकरी पर भी बहाल कर दिया है। अब इस मामले की गाज विजिलेंस ब्यूरो के पूर्व चीफ डायरेक्टर एसपीएस परमार पर गिरती दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने एसपीएस परमार का निलंबन 23 जून, 2025 तक मंजूर कर लिया और साथ ही पंजाब सरकार को उनके खिलाफ चार्जशीट जारी करने की सलाह दी है। गृह मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और चार्जशीट की कॉपी मंत्रालय को भेजने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पंजाब के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अलोक शेखर ने दोनों पीपीएस अधिकारियों के बहाली संबंधी आदेश जारी किए हैं। ड्राइविंग टेस्ट और लाइसेंस घोटाला केस में आरोपियों पर कार्रवाई न करने के चलते इन अधिकारियों के खिलाफ पिछले महीने विभाग ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्णदीप और हरप्रीत की बहाली आदेशों के अनुसार पीपीएस स्वर्णदीप सिंह विजिलेंस ब्यूरो के एआईजी फ्लाइंग स्क्वायड और हरप्रीत सिंह मंडेर एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो जालंधर का प्रभार संभालेंगे।

लाइसेंस घोटाले में आरोपियों को संरक्षण के लगे थे आरोप

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर पिछले महीने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर और एडीजीपी रैंक के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह परमार, विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉड के एआईजी स्वर्णदीप सिंह और जालंधर विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी हरप्रीत सिंह मंडेर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। सीएम मान के पास ड्राइविंग टेस्ट और लाइसेंस घोटाला केस में आरोपियों को संरक्षण देने और उन पर कार्रवाई नहीं किए जाने की आड़ में भ्रष्टाचार से जुड़ा एक मामला पहुंचा था। सीएम मान ने 23 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद डीजीपी गौरव यादव से इस पर रिपोर्ट तलब की थी और मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed