फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dismissed DSP Gursher Singh files petition in High Court in Lawrence Bishnoi interview case

मुझे बलि का बकरा बनाया: बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह पहुंचा हाईकोर्ट, सरकार को नोटिस, लॉरेंस से जुड़ा मामला

Wed, 15 Jan 2025 08:55 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Jan 2025 08:55 PM IST
सार

नौकरी से बर्खास्त पंजाब पुलिस के डीएसपी गुरशेर सिंह सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Dismissed DSP Gursher Singh files petition in High Court in Lawrence Bishnoi interview case
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी गुरशेर सिंह संधू ने सरकार की तरफ से अपनी बर्खास्तगी के फैसले को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। गुरशेर सिंह संधू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि उसे बलि का बकरा बनाया गया है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। हालांकि, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश पर फिलहाल रोक लगाने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्व डीएसपी गुरशेर सिंह के खिलाफ यह नौकरी से निकाले जाने की कार्रवाई लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू के मामले में की गई है। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद विभाग ने इसी साल दो जनवरी को गुरशेर सिंह को टर्मिनेट कर दिया था। कोर्ट ने मामले में उच्च अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


चार्जशीट के सभी दस्तावेज नहीं दिए
याचिका दाखिल करते हुए गुरशेर सिंह संधू ने आरोप लगाया है कि उन्हें इस मामले में बलि का बकरा बनाया गया है। नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया और उनका पक्ष तक नहीं सुना गया। संधू का यह भी कहना है कि उन्हें चार्जशीट के सभी दस्तावेज नहीं दिए गए, जिससे उनके बचाव का मौका छिन गया। उन्होंने कहा कि जब तक मुझे यह नहीं बताया जाएगा कि चार्जशीट में क्या आरोप हैं, तब तक मैं अपना बचाव कैसे करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्खास्तगी के आदेशों को रद्द करने की मांग
संधू ने यह भी तर्क दिया कि हाईकोर्ट ने हाल ही में इस मामले की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में एक जांच आयोग गठित किया है। आयोग ने अभी जांच शुरू भी नहीं की और न ही कोई रिपोर्ट पेश की है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जल्दबाजी में बर्खास्त कर दिया गया। संधू ने अपनी याचिका में इस बात का भी जिक्र किया कि लॉरेंस बिश्नोई (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) की हिरासत में था। संधू ने हाईकोर्ट से मांग की है कि उनकी बर्खास्तगी के आदेशों को रद्द किया जाए और जब तक यह याचिका अदालत में विचाराधीन है, तब तक बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed