फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Day Two of CM Bhagwant Mann Shukrana Yatra Jalandhar Amritsar Tarn Taran Kotkapura

शुकराना यात्रा का दूसरा दिन: जालंधर से सीएम भगवंत मान ने की शुरुआत, यात्रा में पहुंचीं सांसद अमृतपाल की मां

Thu, 07 May 2026 01:12 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 07 May 2026 01:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मान अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेक कर आशीर्वाद लेंगे। तरनतारन में वे बाबा बुड्ढा जी के अस्थान पर नमस्तक होंगे और फरीदकोट व कोटकपूरा में दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Day Two of CM Bhagwant Mann Shukrana Yatra Jalandhar Amritsar Tarn Taran Kotkapura
सीएम मान की शुकराना यात्रा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी शुकराना यात्रा के तहत आज जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुरक्षा, धार्मिक मर्यादा और नशाखोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और सरकार की आगामी सख्त नीतियों का संकेत दिया।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने बेअदबी की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सरकार बेअदबी के खिलाफ नया और बेहद सख्त कानून लेकर आई है। सीएम मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी भी आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताकर राहत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


बेअदबी करने के आरोपी के परिवार पर भी कार्रवाई

उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भविष्य में बेअदबी करने वालों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं को पूरी तरह रोका जा सके।

नशा तस्करी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले नशा तस्करों को थानों से ही जमानत मिल जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी कीमत पर पंजाब की धरती पर नफरत और नशे का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मान ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोग समझदार हैं और उन्हें सफल नहीं होने देंगे।

भाजपा पर निशाना साधा

भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तर्ज पर पंजाब में भी टकराव की राजनीति करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में अमृतसर और जालंधर में हुए धमाके पंजाब में भाजपा के प्रवेश के संकेत हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब का 9,000 करोड़ रुपये का फंड रोका गया है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी, पानी के मुद्दे और गणतंत्र दिवस की झांकी को लेकर भी केंद्र लगातार पंजाब के साथ भेदभाव कर रहा है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने लंबे समय तक कठिन दौर देखा है, लेकिन अब राज्य विकास और तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गुमराह करने वाली और टकराव पैदा करने वाली राजनीति से सतर्क रहें। सीएम मान ने सवाल उठाया कि जो पार्टी पंजाब का फंड रोकती है और राज्य के अधिकारों को कमजोर करने की बात करती है, वह पंजाब के लोगों का सामना कैसे करेगी।

 
विज्ञापन

यात्रा में पहुंचीं सांसद अमृतपाल की मां 

जालंधर में सीएम भगवंत मान की शुकराना यात्रा के दाैरान सांसद अमृतपाल सिंह की माता उनके करीब तक पहुंच गई। उन्होंने सीएम से सवाल किया कि अमृतपाल को पंजाब क्यों नहीं लाया जा रहा? हालांकि जब सीएम को पता चला कि ये अमृतपाल सिंह की माता हैं, तो उन्होंने तुरंत अपना हाथ छुड़ा लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed