{"_id":"69aaa3c54f9d3f5ecc015872","slug":"youth-murder-in-moga-crime-news-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में युवक की हत्या: बहन के घर आया था मिंटू, पैसों के लेनदेन विवाद में आरोपियों ने तलवार के काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में युवक की हत्या: बहन के घर आया था मिंटू, पैसों के लेनदेन विवाद में आरोपियों ने तलवार के काट डाला
Fri, 06 Mar 2026 03:22 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:22 PM IST
सार
मोगा में बहन के घर खाना खाने आए युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने तलवार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मिंटू के तौर पर हुई है, जो कोल्ड स्टोर पर काम करता था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मोगा के कोकरी कलां इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मिंटू के तौर पर हुई है। हालांकि मृतक का आरोपियों के साथ सीधे तौर पर कोई लेन देन का विवाद नहीं था, बल्कि शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों को पैसे देने थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव कोकरी कलां की रहने वाली महिला कुलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी बलजिंदर सिंह और गुरदीप सिंह से करीब 1.70 लाख रुपये उधार लिए थे। इनमें से एक लाख रुपये वापस भी कर दिए थे। बाकी बचे 70 हजार रुपये को लेकर आरोपी लगातार दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे। चार मार्च की दोपहर करीब 3:30 बजे बलजिंदर सिंह और गुरदीप सिंह अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ कुलविंदर कौर के घर पहुंचे। उस समय महिला का मौसेरा भाई मिंटू और वीरपाल सिंह, जो कोकरी कलां स्थित कृष्ण कोल्ड स्टोर में मजदूरी करते हैं, कुलविंदर कौर के घर पर खाना खाने आए थे।
विज्ञापन
कुलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि आरोपी जबरन उन्हें घर से बाहर कर उनके मकान पर कब्जा करना चाहते थे। जब मिंटू और वीरपाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। बलजिंदर सिंह ने तलवार से मिंटू के सिर, मुंह और आंख के पास वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा और मृत समझकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल मिंटू को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना अजीतवाल पुलिस ने कुलविंदर कौर के बयान के आधार पर बलजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह और पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना अजीतवाल के एसएचओ राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।