फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman dies in Barnala allegation on in-laws murder by poisoning

'ससुरालियों ने जहर देकर मार दिया': बरनाला में महिला की मौत, 11 साल सहे जुल्म, दो बच्चों की मां थी सुखजिंदर कौर

Wed, 02 Jul 2025 08:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Jul 2025 08:04 PM IST
सार

बरनाला में दो बच्चों की मां की हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगा है। मायके वालों ने पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Woman dies in Barnala allegation on in-laws murder by poisoning
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला के गांव हरिगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों पर उनकी बेटी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुखजिंदर कौर के तौर पर हुई है और वह दो बच्चों की मां थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि वह दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। 

विज्ञापन

मृतका सुखजिंदर कौर की मां मनजीत कौर निवासी गांव बनेरा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2014 में हुई थी। बेटी ने 11 साल तक ससुरालियों के जुल्म सहे। सुखजिंदर कौर की शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे थे। 
विज्ञापन


मृतका की मां ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले सास, ससुर और देवर ने उनकी बेटी के साथ मारपीट कर मायके भेज दिया था। आठ महीने बाद पंचायत बुलाकर बेटी को वापस ससुराल भेजा गया। बुधवार को बेटी के ससुराल वालों ने उन्हें फोन कर कहा कि जल्दी उनके घर आ जाओ। कारण पूछने उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सुखजिंदर कौर कमरे में बैठकर झगड़ा कर रही है। बाद में ससुराल वालों ने बताया कि सुखजिंदर कौर ने सल्फास की गोलियां खा ली हैं। मायके वाले जब सुखजिंदर के घर पहुंचे तो पता चला कि बेटी को अस्पताल से वापस लाया गया है। जब बेटी का शव घर लाया गया तो मायके वालों को इस घटना के बारे में पता चला। सुखजिंदर कौर दो बच्चों की मां थी। उसका एक 11 साल का लड़का और एक साल की बेटी है। मायके वालों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उनकी बेटी को न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुखजिंदर कौर की सल्फास खाने से मौत हो गई। वहीं मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर जहर देकर उसकी हत्या की है। मृतका के शव को बरनाला के शवगृह में रखवा दिया गया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed