फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Wife arrested for bringing chitta for her husband lodged in Kapurthala jail

Punjab Crime: जेल में बंद पति से मिलने पहुंची पत्नी गिरफ्तार, चिट्टा लेकर आई थी महिला, तलाशी लेने पर पकड़ी गई

Wed, 09 Jul 2025 03:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 09 Jul 2025 03:48 PM IST
सार

मॉडर्न जेल कपूरथला में बंद हवालाती से मिलने आई उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला पति के लिए नशा लेकर पहुंची थी, जो जेल में तलाशी के दौरान पकड़ी गई।

विज्ञापन
Wife arrested for bringing chitta for her husband lodged in Kapurthala jail
anuj crime - फोटो : Freepik

विस्तार

मॉडर्न जेल कपूरथला में बंद हवालाती से मिलने आई उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला पति के लिए नशा लेकर पहुंची थी, जो जेल में तलाशी के दौरान पकड़ी गई। जेल प्रबंधन को महिला से 28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। इसके अलावा जेल प्रबंधन को जेल में बंद एक हवालाती से 10 ग्राम नशीला पदार्थ व 1.50 ग्राम तंबाकू बरामद हुआ है। जेल प्रबंधन ने नशीला पदार्थ व तंबाकू कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी महिला समेत हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह ने बताया कि वह जेल में ड्यूटी पर तैनात थे। तभी एक महिला किरनदीप कौर निवासी गांव डोगरांवाल जेल में बंद अपने पति चरणजीत सिंह से मुलाकात करने आई। संदेह होने पर महिला पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से 28 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को हवालाती गुरमहक शर्मा निवासी मोहल्ला उच्चा धोड़ा नजदीक बाबा नामदेव कॉलोनी कपूरथला के कब्जे से 10 ग्राम नशीला पदार्थ व 1.50 ग्राम तंबाकू बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने नशीला पदार्थ व तंबाकू कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed