{"_id":"69088300ef39a60aec0b0715","slug":"two-youth-died-in-bathinda-crime-news-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बठिंडा में दो युवकों की मौत, परिवार ने कर दिया अंतिम संस्कार, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बठिंडा में दो युवकों की मौत, परिवार ने कर दिया अंतिम संस्कार, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
Mon, 03 Nov 2025 03:55 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 03 Nov 2025 03:55 PM IST
सार
बठिंडा में दो युवकों की मौत हो गई। परिवार ने बिना पुलिस कार्रवाई के दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। दो युवकों की मौत गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा के गांव बांडी में गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। गांववासियों के अनुसार दोनों युवक नशे की दलदल में फंस चुके थे और चिट्टा व मेडिकल नशा करते थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है।
विज्ञापन
हालांकि, मृतक युवकों के परिजनों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया और बिना कोई कानूनी कार्रवाई करवाए दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस और परिजन इस मामले में पर्दा डाल रहे हैं लेकिन दोनों युवकों की जिंदगी नशे के कारण गई है। उनके गांव में नशा खुलेआम बिक रहा है। पिछले दो साल में इस गांव में नशे की लत के कारण 12 से ज्यादा युवकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गांव में युवाओं को नशा सप्लाई करने वालों के बारे में सब जानती है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिन दो युवकों की अब नशे की लत के कारण मौत हुई है, उनमें से एक युवक के भाई की भी दो साल पहले नशे से मौत हो गई थी, अब घर में सिर्फ माता-पिता ही बचे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि युवा प्रतिबंधित दवा की गोलियां भी पीसकर इंजेक्शन लगा रहे हैं। यह गोलियां गांव का एक व्यक्ति बेचता है, जो पुलिस का जानकार है लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न होना समझ से परे है। उन्होंने बताया कि 20 दिन पहले भी नशे की लत के कारण एक युवक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने सरकार के नशा विरोधी अभियान को नाटक करार देते हुए कहा कि पहले की तरह गांवों में खुलेआम नशा बिक रहा है।
गांव के सरपंच गुरसेवक सिंह ने बताया कि मरने वाले एक युवक के माता-पिता ने कहा कि उनके बेटे की मौत नशे से नहीं, बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हुई है। दूसरा युवक भी गांव के बाहर कपास के पत्ते तोड़ रहा था, शाम को घर आया और सोया रह गया। उन्होंने बताया कि दूसरे गांवों के मुकाबले उनके गांव में नशाखोरी बहुत कम है। पंचायत ने कुछ नशा तस्करों को गिरफ्तार भी करवाया था लेकिन उनके विरोधियों ने नशा तस्करों की जमानत करवा दी।
थाना संगत के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह का कहना है कि गांव बांडी में हुए दो युवकों की मौत कुदरती मौत है। एक युवक बीमार चल रहा था, जबकि दूसरे युवक की मौत अचानक हुई है। गांव के सरपंच और मृतकों के परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई है, इसलिए पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, गांव में नशा बेचने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है।