फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Truck hit auto six year old child dies in accident in Fatehgarh Sahib

Punjab Accident: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, नानी के साथ जा रहे छह साल के मासूम की मौत, आरोपी चालक फरार

Thu, 19 Jun 2025 07:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Jun 2025 07:40 PM IST
सार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से छह साल के मासूम की मौत हो गई। छह साल का बच्चा अपनी नानी के साथ ऑटो में सवार था। आरोपी ट्रक चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Truck hit auto six year old child dies in accident in Fatehgarh Sahib
हादसे में छह साल के बच्चे की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब में जीटी रोड की सर्विस लेन पर फ्लाईओवर के पास गलत साइड से आ रहे एक ट्रक ने सवारियां ले जा रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी। इससे एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


थाना सरहिंद के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद तबारिक के तौर पर हुई है जबकि घायलों में बच्चे की नानी अरीना खातून निवासी मंडी गोबिंदगढ़ व एक अन्य यात्री एमडी साजिद शामिल हैं। 
विज्ञापन


घटना के समय रेलवे स्टेशन से उक्त यात्रियों को लेकर ऑटो मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो जीटी रोड पर पहुंचा और मंडी गोबिंदगढ़ जाने के लिए सर्विस लेन की ओर मुड़ रहा था, तभी उसी सर्विस लेन पर तरखान माजरा से एक ट्रक सरहिंद की ओर गलत दिशा में आ रहा था। जैसे ही ट्रक रेलवे रोड की ओर मुड़ने लगा, तभी उसकी ऑटो से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब दाखिल करवाया गया जहां सभी उपचाराधीन हैं तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतक बच्चे के नाना मोहम्मद मुस्तफा के दिए बयान पर ट्रक चालक राजिंदर सिंह संगरूर खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed