फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three suspects in Army uniform high alert in Pathankot blockade on J&K border

सेना की वर्दी में तीन संदिग्ध: पठानकोट में हाई अलर्ट, जेएंडके बॉर्डर पर नाकाबंदी, आधी रात महिला ने क्या देखा?

Mon, 02 Mar 2026 06:22 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 06:22 PM IST
सार

पठानकोट और जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर एरिया में सेना की वर्दी में तीन संदिग्ध देखे गए हैं। इसके बाद से बॉर्डर एरिया पर नाकाबंदी कर दी गई है। पठानकोट में हाई अलर्ट है। 

विज्ञापन
Three suspects in Army uniform high alert in Pathankot blockade on J&K border
पठानकोट के इंरट स्टेट पुलिस नाका बमियाल में वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र बमियाल से कुछ दूरी पर स्थित जम्मू के कठुआ के गांव ऐरमां में रविवार देर रात तीन संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। इसके बाद पठानकोट में हाई अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


बमियाल, नरोट जैमल सिंह एरिया में पुलिस की ओर से बॉर्डर पार से आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच शुरू कर दी है। खूफिया एजेंसियों की इनपुट के मुताबिक पठानकोट के बमियाल गांव की सीमा से लगती जिला कठुआ की पुलिस चौकी नगरी के गांव ऐरमां की एक महिला ने सेना की वर्दी पहने तीन संदिग्ध व्यक्ति देखने का दावा किया है। इसके बाद जिला कठुआ के उक्त गांव में जेएंडके पुलिस सर्च कर रही है। 
विज्ञापन


साथ ही पठानकोट के सीमांत एरिया में पुलिस की ओर से अपने एरिया के भीतर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इंटर स्टेट नाकों पर सख्त पहरा लगा कठुआ से सीमांत एरिया में दाखिल होने वाले वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। लंबे समय से जिला पुलिस अलर्ट पर है। अब चौकसी ओर बढ़ा देने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। क्योंकि, यह एरिया सीमांत पाकिस्तान के साथ-साथ जम्मू के जिला कठुआ से लगता है। जिला कठुआ में सामने आने वाली हर असामाजिक गतिविधि को ध्यान में रखते हुए यहां चौकसी बढ़ा दी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव ऐरमां की एक महिला के मुताबिक वे रात को जैसे ही अपने कमरे से आंगन में आई तो बाहर आहत होने पर देखा कि सेना की यूनिफॉर्म पहने तीन लोग खड़े थे। महिला ने इसकी जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दी। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने निकट की गांव दरालां अपने रिश्तेदार को फोन पर जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कठुआ पुलिस ने सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया है।


बता दें कि जिला कठुआ का यह गांव पठानकोट के बमियाल क्षेत्र से मात्र करीब 10 किलोमीटर दूरी पर है। जिस एरिया में संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने का मामला सामने आया है। उक्त गांव से कुछ किलोमीटर दूर जिला कठुआ का हरीया चक्क गांव पड़ता है जो पूर्व समय में संदिग्ध गतिविधियों के लिए सुर्खियों रहा है। वहां कई संदिग्ध गतिविधियां घटित हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed