फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sukhjinder Randhawa son threatened Gangster Jaggu Bhagwanpuria Gurdaspur Congress MP

सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने धमकाया, कांग्रेस एमपी ने खुद दी जानकारी

Fri, 01 Aug 2025 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 10:45 AM IST
सार

सांसद सुखजिंदर रंधावा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कोई भी गैंगस्टर उन्हें हिला नहीं सकता। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों के स्वर्ग में बदल दिया है, जहां पर कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।'

विज्ञापन
Sukhjinder Randhawa son threatened Gangster Jaggu Bhagwanpuria Gurdaspur Congress MP
रंधावा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी - फोटो : X @Sukhjinder_INC

विस्तार

गुरदासपुर के कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। रंधावा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि उनके बेटे उदयवीर सिंह रंधावा को जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में वीरवार को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पगड़ी सेंटर पर गोलियां चलाई थीं। इस मामले को लेकर रंधावा का कहना है कि वीरवार को उनका एक समर्थक उनके बेटे से मिला था। उस पर करीब एक घंटे के बाद गोली चला दी गई।

विज्ञापन

दो अज्ञात हमलावरों ने चलाईं गोलियां

फतेहगढ़ चूड़ियां में परमिंदर सिंह निवासी गांव रणसिक्के कलां की दुकान सरदार पगड़ी हाउस पर वीरवार को करीब 11 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


गोली दुकान के शीशे पर लगी थी, जिसके कारण शीशा टूट गया था, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी विपन कुमार और थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के प्रभारी प्रभजोत सिंह मौके पर पहुंच गए और दुकानदार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


पता चला है कि इस घटना से कुछ घंटे पहले ही सांसद रंधावा के बेटे उक्त दुकान पर आए थे। उनके जाने के कुछ घंटे बाद दुकान पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed