{"_id":"686fb26c615ffc5a490749cc","slug":"private-school-bus-accident-in-barnala-conductor-died-on-the-spot-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बरनाला में निजी स्कूल बस हादसे का शिकार, 32 बच्चे थे सवार, चिल्लाने लगे मासूम, कंडक्टर की चली गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बरनाला में निजी स्कूल बस हादसे का शिकार, 32 बच्चे थे सवार, चिल्लाने लगे मासूम, कंडक्टर की चली गई जान
Thu, 10 Jul 2025 06:20 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:20 PM IST
सार
बरनाला में प्राइवेट स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। बस खेतों में पलट गई। बस में 32 बच्चों सवार थे। लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। बस के नीचे दबने से कंडक्टर की मौत हो गई।
विज्ञापन
खेतों में पलटी स्कूल बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के बरनाला में स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। जब यह घटना हुई तो बस में 32 बच्चे सवार थे। बरनाला के महल कलां में निजी स्कूल बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बस का कंडक्टर था। जबकि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। जब बस पलटकर खेतों में गिरी तो बच्चे चिल्लाने लगे। बच्चे सहमे हुए थे। गनीमत रही कि बच्चों को कुछ नहीं हुआ।
यह स्कूल बस महल कलां के एक निजी स्कूल की बताई जा रही है। यह हादसा महल कलां से गांव किरपाल सिंह वाला की लिंक रोड पर उस समय हुआ जब बस चालक ने आगे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार वाहन को बचाने की कोशिश की। जिससे स्कूल बस खेतों में पलट गई। मौके पर आसपास के गांवों के लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और जब कंडक्टर को महल कलां के सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बस चालक हरपिंदर सिंह ने बताया कि वह कलाल माजरा से बच्चों को छोड़कर महल कलां से किरपाल सिंह वाला गांव जा रहा था। रास्ते में सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आ रही थी। गाड़ी को रास्ता देने के लिए उसने बस को सड़क किनारे लगाया, लेकिन बारिश के कारण सड़क टूटने से बस पलट गई। बस में 32 बच्चे सवार थे और सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कंडक्टर गाड़ी फिसलकर नीचे गिर गया और बस उसके ऊपर जा गिरी जिस वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि जब वह रास्ते से गुजर रहे थे, उन्होंने देखा कि स्कूल बस नीचे गिर गई है। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के सेवादार को फोन घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस को एक तरफ से धक्का दिया गया और देखा गया कि बस कंडक्टर की बस से कुचलकर मौत हो गई है।
एसएचओ शेरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि महल कलां और कलालमाजरा के बीच एक स्कूल बस पलट गई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तो पता चला कि सड़क टूटी होने के कारण बस पलट गई थी और कंडक्टर की बस के नीचे आने से मौत हो गई थी और उसका शव बरनाला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।