फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Powercom employee shot dead in tarantaran

पावरकाॅम कर्मी की हत्या: हाईवे पर रास्ता पूछने के बहाने रोका, फिर मारी गोली; सत्ता नाैशहरा ने ली जिम्मेदारी

Mon, 29 Sep 2025 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 01:07 PM IST
सार

निशान सिंह हैप्पी की ड्यूटी अमृतसर स्थित पावरकाम में सब स्टेशन आपरेटर के तौर पर थी। रात को हैप्पी ड्यूटी से वापस अपने घर जा रहा था तभी आरोपियों ने उस पर गोलियां बरसा दी।

विज्ञापन
Powercom employee shot dead in tarantaran
निशान सिंह हैप्पी - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा नौशहरा पन्नूआं के बस अड्डे पर पावरकाम के कर्मी निशान सिंह हैप्पी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश युवाओं ने वारदात को अंजाम दिया व फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरहाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


कस्बा नौशहरा पन्नूआं निवासी गुरमीत सिंह पावरकाम में कार्यरत थे। उनकी मौत के बाद उनके बेटे निशान सिंह हैप्पी (26) को नौकरी मिल गई। हैप्पी की ड्यूटी अमृतसर स्थित पावरकाम में सब स्टेशन आपरेटर के तौर पर थी। रविवार रात को करीब 7.40 बजे हैप्पी ड्यूटी से वापस अपने घर जा रहा था। 

विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने रोका था

नौशहरा पन्नूआं के बस अड्डे की ओर से आए बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने हैप्पी को रोका और फिर आरोपियों ने हैप्पी पर छह गोलियां दागीं। चार गोलियां लगने से सड़क पर लहुलुहान होकर गिरे हैप्पी को तरनतारन के निजी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी (आई) रिपुतपन सिंह, सीआईए प्रभारी प्रभजीत सिंह गिल मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता नौशहरा ने ली जिम्मेदारी 

विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह हरिके के साथी सत्ता नौशहरा ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में कहा गया है कि गोपी नंबरदार व हैप्पी ने मिलकर हमारे भाई सुखविंदर का नुकसान करवाया था। सत्ता ने कहा कि हमारे नाम पर लोगों को डराकर पैसे वसूलता था। हमारा नाम बदनाम करने वालों का यही हश्र होगा। 


एसएसपी डाॅ. रवजोत ग्रेवाल का कहना है कि पोस्ट की जांच की जा रही है। थाना सरहाली में हत्या का केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed