{"_id":"6867c1f1b28d496e5301a62d","slug":"nihang-chopped-off-hand-of-computer-operator-with-sword-in-talwandi-sabo-civil-hospital-bathinda-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहंग ने काटा युवक का हाथ: सरकारी अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर पर कृपाण से हमला, मची अफरा-तफरी, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निहंग ने काटा युवक का हाथ: सरकारी अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर पर कृपाण से हमला, मची अफरा-तफरी, आरोपी फरार
Fri, 04 Jul 2025 05:28 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 04 Jul 2025 05:28 PM IST
सार
निहंग ने सिविल अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर पर कृपाण से हमला कर दिया। आरोपी ने अस्पताल कर्मी का हाथ काट दिया। इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी निहंग फरा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना बठिंडा के तलवंडी साबो सिविल अस्पताल की है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के बठिंडा के तलवंडी साबो में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां आए एक निहंग ने युवक पर कृपाण से हमला कर दिया। आरोपी निहंग ने कृपाण से अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर का हाथ काट दिया। घटना के बाद आरोपी निहंग कालू सिंह मौके से फरार हो गया। वहीं घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल की ही एमरजेंसी में दाखिल करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर तलवंडी साबो के डीएसपी राजेश कुमार सनेही पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. रविकांत सिंगला ने बताया कि शुक्रवार को सुबह रोज की तरह ओपीडी में कंप्यूटर ऑपरेटर गुरसेवक सिंह अस्पताल में आने वाले मरीजों की पर्ची काट रहे थे। इसी दौरान एक काला सिंह नामक निहंग ने पहले अस्पताल में दिखाने संबंधी एक पर्ची कटवाई, उसके उसने पैसे दे दिए। लेकिन उसके बाद फिर से निहंग ने नशा मुक्ति केंद्र में अपने आप को दिखाने के लिए ऑपरेटर को पर्ची काटने के लिए कहा था। जब ऑपरेटर ने निहंग से दोबारा पर्ची के पैसे मांगे तो निहंग ने पैसे देने से मना कर दिया और कंप्यूटर ऑपरेटर के सिर पर कृपाण से हमला किया। ऑपरेटर ने अपने बचाव के लिए हाथ आगे कर दिया, जिससे ऑपरेटर का हाथ कट गया।
विज्ञापन
एसएमओ ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल कर्मी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल की एमरजेंसी में दाखिल करवाया गया। जहां पर घायल के हाथ पर कई टंके लगाकर उसे जोड़ दिया गया। वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस पार्टी समेत पहुंचे तलवंडी साबो के डीएसपी राजेश कुमार सनेही ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी निहंग काला सिंह पर केस दर्ज करके उसकी गिरफतारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करें जिला प्रशासन और सरकार
एसएमओ रविकांत सिंगला समेत सभी डॉक्टरों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की कि सिविल अस्पताल के स्टाफ की सुरक्षा सनिश्चत करते हुए अस्पताल में पुलिस सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाए। एसएमओ ने कहा कि अगर पहले से ही अस्पताल में पुलिस सुरक्षा होती तो आज यह घटना न होती।