फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Neighbours blackened face of woman and made video viral in Tarn Taran

पंजाब में पड़ोसियों की करतूत: महिला का मुंह किया काला, Video बना किया वायरल, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

Wed, 25 Jun 2025 08:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Jun 2025 08:03 PM IST
सार

तरनतारन के गांव ढोटियां में एक महिला का मुंह काला करके उसको सरेआम बेइज्जत कर दिया गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। महिला ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है। 

विज्ञापन
Neighbours blackened face of woman and made video viral in Tarn Taran
पीड़ित महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। पंजाब के तरनतारन में पड़ोसियों ने एक महिला के मुंह पर कालिख पोत दी। ऐसा कर उन्होंने महिला को सभी के सामने बेइज्जत किया। इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  

विज्ञापन


जिला तरनतारन के गांव ढोटियां में एक महिला का मुंह काला करके उसको सरेआम बेइज्जत कर दिया गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस विवाद के पीछे युवती द्वारा रिश्ता करवाना बताया जा रहा है। फिलहाल थाना सरहाली की पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है। जिसके बाद अगली कार्रवाई होगी। महिला ने कहा कि उसे इंसाफ दिलाया जाए। 
विज्ञापन




गांव ढोटियां निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहते एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए लड़का ढूंढने के लिए कहा था। उसने जिले के गांव माड़ीमेघा निवासी एक युवक के परिवार को जानकारी दी। लड़की और लड़के का परिवार एक-दूसरे के साथ मिले और अपने बच्चों का रिश्ता तय कर दिया। फिर दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी करवा दी। शादी के अगले दिन दुल्हन ससुराल घर से अपने मायके लौट आई। उसने मायके वालों से कहा कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त युवती के परिवार वालों ने उसको घर के बाहर चौपाल पर बुलाया। परिवार को उसने कहा कि मैंने केवल रिश्ता करवाया था। लड़के के बारे में बाकी पूछताछ करना लड़की वालों का फर्ज होता है। इन सब बातों के बाद लड़की के परिवार वालों ने उसका मुंह काला कर दिया। इसके बाद 21 जून को उसने पुलिस चौकी नौशहरा पन्नूआं में लिखित शिकायत दी। थाना सरहाली के प्रभारी बरजिंदर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी व्यक्ति आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed