Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Married six months ago husband beat wife for not getting dowry woman kill her self in Bathinda

पंजाब में एक और बेटी चढ़ी दहेज की बलि: छह महीने पहले शादी... दहेज न मिलने पर पति ने की हदें पार

Sat, 28 Jun 2025 06:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 28 Jun 2025 06:51 PM IST
सार

गरीब घर की बेटी की छह महीने पहले शादी हुई थी। परिवार बेटी को दहेज नहीं दे पाया तो पति ने विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। परेशान होकर विवाहिता ने अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Married six months ago husband beat wife for not getting dowry woman kill her self in Bathinda
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में एक और बेटी दहेज की बलि चढ़ गई। छह महीने पहले शादी के बाद विवाहिता को उसका पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं विवाहिता के साथ मारपीट भी करता था। पति के जुल्मों से तंग होकर विवाहिता ने अपनी जान दे दी। घटना पंजाब के बठिंडा की है। बठिंडा के गांव तरखानवाला में विवाहिता ने घर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान छिंदरपाल कौर के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


मृतका छिंदरपाल कौर की मां मलकीत कौर निवासी बठिंडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बेटी छिंदरपाल कौर की शादी करीब 6 महीने पहले दर्शन सिंह के साथ की थी। गरीब होने के कारण शादी में कोई दहेज नहीं दे पाए थे। इस कारण आरोपी दामाद दर्शन सिंह अकसर दहेज की मांग को लेकर बेटी छिंदरपाल कौर के साथ मारपीट करता था। करीब 25 दिन पहले छिंदरपाल कौर मायके आई थी। तब उसने अपनी मां को पति के बारे में बताया था। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मलकीत कौर ने बताया कि उसकी बहन की दो बेटियों की शादी आरोपी दर्शन सिंह के भाई गग्गू सिंह और लछमन सिंह के साथ हुई हैं। वे एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे मलकीत कौर को फोन आया कि उनकी बेटी छिंदरपाल कौर की मौत हो गई है। वह तुरंत बेटी के ससुराल गांव तरखानवाला पहुंची। उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी दर्शन सिंह पत्नी छिंदरपाल कौर को सरकारी अस्पताल तलवंडी साबो ले गया था, जहां उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलकीत कौर ने बताया कि उसे पीट-पीटकर मार डालने के बाद दर्शन सिंह ने उसकी बेटी छिंदरपाल कौर को अस्पताल में भर्ती करवाने का ड्रामा किया था, ताकि वह पुलिस कार्रवाई से बच सके। मलकीत कौर ने आरोप लगाया कि कि आरोपी दर्शन सिंह के अलावा उसके भाई गग्गू सिंह व लछमन सिंह भी आरोपी से मिले हुए हैं। मलकीत कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने दर्शन सिंह, गग्गू सिंह व लछमन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर प्रमुख इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका छिंदरपाल कौर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed