फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man Killed girl then commit suicide in bathinda

बठिंडा में हत्या: गंगानगर से पिस्टल लेकर आए युवक ने नाबालिगा के माथे में मारी गोली... फिर कर ली खुदकुशी; पुलिस

Sun, 04 May 2025 08:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 04 May 2025 08:20 AM IST
सार

बठिंडा के परसराम नगर में रहने वाली नाबालिगा गंगानगर में पढ़ती थी। वहीं उसकी आरोपी से दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन
Man Killed girl then commit suicide in bathinda
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बठिंडा के परसराम नगर में शनिवार शाम को एक युवक ने नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


युवक राजस्थान के गंगानगर से बठिंडा पहुंचा था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी नरिंदर सिंह पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवक की पहचान गंगानगर निवासी हितेष के तौर पर हुई है।

थाना कैनाल के अधीन आते परसराम नगर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की शनिवार को अपने घर में थी। इसी दौरान हितेष उसके घर दाखिल हुआ और नाबालिग के माथे पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अपने साथ पिस्टल लेकर आया था, जो पुलिस ने कब्जे में ले ली है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की गंगानगर में पढ़ाई करती थी। वहां उसकी दोस्ती हितेष के साथ हो गई थी। शनिवार को जब हितेष लड़की के घर पहुंचा तो दोनों की बीच कोई विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में वारदात?

हत्या और आत्महत्या के मामले में एकतरफा प्यार की कहानी सामने आ सकती है। हलांकि इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। मृतक नाबालिगा का 9 मई को जन्मदिन था। वह 18 वर्ष की होने वाली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed