{"_id":"681a2911fdecc3decc093266","slug":"man-died-of-drug-overdose-in-firozepur-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का इंजेक्शन: हाथ में लटकी सीरिंज... युवक ने लगाया चिट्टे का टीका, कुछ देर तड़पता रहा, फिर थम गई सांसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मौत का इंजेक्शन: हाथ में लटकी सीरिंज... युवक ने लगाया चिट्टे का टीका, कुछ देर तड़पता रहा, फिर थम गई सांसें
Tue, 06 May 2025 08:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 06 May 2025 08:51 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में मंगलवार को एक युवक ने नशे का टीका लगा लिया। ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। चिट्टे का टीका लगाते ही वह तड़पने लगा और कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गई।
विज्ञापन
मृतक और उसके हाथ में लटक रही सीरिंज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा युवाओं के लिए मौत का सामान है। एक तरफ पंजाब सरकार नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है, दूसरी तरफ युवा नशे से मौत के मुंह में समा रहे हैं। पंजाब के फिरोजपुर में मंगलवार को एक युवक ने नशे का टीका लगा लिया। ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। चिट्टे का टीका लगाते ही वह तड़पने लगा और कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गई। इंजेक्शन लगाने के बाद भी सीरिंज उसके हाथ में लटकती रही।
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की घटना फिरोजपुर के ममदोट के सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला की है। मृतक जसविंदर शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी था। उसकी मौत से पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उक्त युवक लंबे समय से नशे का आदी था।
मृतक जसविंदर सिंह की मां सुमित्रा रानी ने बताया कि उसका बेटा मजदूरी करता था। गांव में कई युवक नशे के आदी हैं। उनके साथ दोस्ती होने के चलते उसका बेटा भी नशा करने लगा था। मंगलवार शाम जसविंदर घर में खुद को नशे का इंजेक्शन लगा रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सुमित्रा रानी का कहना है कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसका बेटा शादीशुदा था। वह चार साल के बेटे का पिता था।