फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Girl dead body found in suitcase in Bathinda identified as Malika from Moga

लाल सूटकेस में लाश: मोगा की मलिका की हत्या; बठिंडा में दोस्त के साथ रहती थी, पुलिस के शिकंजे में हत्यारे

Thu, 12 Feb 2026 10:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Feb 2026 10:16 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में लाल सूटकेस में जो लाश मिली थी वह मोगा की युवती की थी। मृतका की पहचान मलिका के तौर पर हुई है। मलिका बठिंडा में अपने किसी दोस्त के साथ रहती थी। 

विज्ञापन
Girl dead body found in suitcase in Bathinda identified as Malika from Moga
सूटकेस में मिली थी युवती की लाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के गांव बहमन दीवाना में एक दिन पहले बुधवार को लाल रंग के सूटकेस में युवती की लाश मिली थी। यह सूटकेस गांव के पास खाली जगह पर फेंका गया था। सूटकेस के पास आवारा कुत्ते घूम रहे थे और सूटकेस खींच रहे थे। सूटकेस में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान मोगा जिले के बाघापुराना की रहने वाली मलिका के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने युवती की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की पहचान के कुछ घंटे बाद ही पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्र बताते है कि युवती की हत्या में उसके करीबी का हाथ था, जो पुलिस पूछताछ में खुलासा करेगा कि उसने युवती की हत्या क्यों और किस कारण की थी।हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारी शुक्रवार को मीडिया के सामने खुलासा कर सकते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मलिका पिछले काफी समय से बठिंडा में ही रह रही थी। फिलहाल उसके पीछे परिवार का कोई भी सदस्य सामने नहीं आया है। बठिंडा में अपने किसी दोस्त के साथ रह रही थी, लेकिन वह दोस्त कौन है और कहां रहता है, इस बारे में पुलिस को अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को यहां कौन और कब फेंककर गया। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि मलिका की हत्या किसने की और उसका बठिंडा में साथ रहने वाला दोस्त कौन था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला आपसी विवाद, प्रेम संबंध या किसी अन्य रंजिश से तो जुड़ा नहीं है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 


गौरलब है कि गांव बहमन दीवाना के समीप एक खाली जगह पर लाल रंग के सूटकेस मिला था। प्रारंभिक तौर पर शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर यहां फेंका गया है। मृतका के शरीर पर काकू नाम का टैटू बना हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed