{"_id":"68452c77e32f3a08fe0ab2a9","slug":"gangster-jaggu-bhagwan-puria-associate-nielson-masih-arrested-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया का साथी नीलसन मसीह गिरफ्तार, गोरा बरियार हत्याकांड को दिया था अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Crime: गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया का साथी नीलसन मसीह गिरफ्तार, गोरा बरियार हत्याकांड को दिया था अंजाम
Sun, 08 Jun 2025 11:53 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:53 AM IST
सार
पंजाब के बटाला में गोरा बरियार हत्याकांड का मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त में है। गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया के करीबी नीलसन मसीह को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एजीटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया के करीबी सहयोगी नीलसन मसीह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीलसन मसीह बटाला के घोमन में हुए गोरा बरियार हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। नीलसन मसीह ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर गोरा बरियार पर गोलियां चलाई थी। इस घटना में गोरा बरियार की मौत हो गई थी और उसका दूसरा साथी बिल्ला मंडियाला गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नीलसन मसीह पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में मसीह ने खुलासा किया है कि वह लगातार गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया के संपर्क में था। जग्गू भगवान पुरिया के निर्देश पर ही मसीह ने गोरा बरियार की हत्या की साजिश रची और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
गोरा बरियार हत्या मामले में मसीह फरार चल रहा था। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश भी कर रही है। एजीटीएफ ने नीलसन मसीह को आगे की कार्रवाई के लिए बटाला पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन