फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gangster Ashish Chopra gang henchman arrested in police encounter in Firozpur

Punjab: फिरोजपुर में मुठभेड़, गैंगस्टर आषीश चोपड़ा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, बदमाश ने पुलिस पर दागी पांच गोलिया

Sun, 25 May 2025 10:19 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 May 2025 10:19 AM IST
सार

फिरोजपुर में बदमाश ने पुलिस पर गालियों चला दी। तीन हत्याओं के आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Gangster Ashish Chopra gang henchman arrested in police encounter in Firozpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। फिरोजपुर के किले वाला चौक पर पुलिस ने नाकाबंदी दौरान बाइक सवार एक गैंगस्टर को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पांव में गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया है। उक्त आरोपी गैंगस्टर आषीश चोपड़ा के गैंग का सदस्य है।

विज्ञापन


एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि शनिवार शाम पांच से 7:30 बजे किले वाला चौक में सीआईए स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति वहां से गुजरा, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। वह बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर पांच गोलियां दागीं। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। 
विज्ञापन




जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पांव में गोली मार उसे जख्मी कर दिया और उसे वहीं पर दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू पुत्र कालू वासी निहाले किलचा के रूप में हुई है। इस पर पहले भी कत्ल के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसकी तलाश थी। इसके पास से दो विदेशी पिस्तौल बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि यह आशीष चोपड़ा गैंग का सदस्य है और इसने शहर में तीन मर्डर किए थे। पुलिस को इसकी तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed