Punjab: प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल से भागे चार छात्र, पठानकोट से दिल्ली पहुंचे, सभी जेएंडके के रहने वाले
पठानकोट के निजी स्कूल के हॉस्टल में रह रहे चार छात्र वहां से भाग गए। चारों छात्र ट्रेन के जरिये दिल्ली पहुंच गए। चारों छात्रों को पुलिस ने ट्रेस कर सही सलामत बरामद कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल से चार छात्र स्कूल प्रबंधन को चकमा देकर भाग निकले। चारों छात्र पठानकोट से रातों रात दिल्ली पहुंच गए। चारों बच्चों के लापता होने के बाद स्कूल हॉस्टल में हड़कंप मच गया। एंजल पब्लिक स्कूल प्रबंधन को जैसे ही छात्रों के भागने का पता चला तो उनके हाथ पांव फूल गए और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों बच्चों के उनके मोबाइल फोन से ट्रेस किया, जिससे पता चला कि सभी छात्र पठानकोट से ट्रेन के जरिये दिल्ली पहुंच गए हैं। तुरंत पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई और सभी बच्चों को वहां से सुरक्षित बरामद किया।
एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि स्कूल के पांच बच्चों का स्कूल प्रबंधन के साथ मन मुटाव हो गया था। इसके बाद हॉस्टल में रहने वाले पांच बच्चों ने भागने की योजना बनाई। बुधवार देर रात 11 बजे चार स्टूडेंट हॉस्टल ब्रेक कर वहां से गायब हो गए।
स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने तुरंत उनके मोबाइल को ट्रेस करना शुरू कर दिए। जिससे पता चला कि बच्चे पठानकोट रेलवे स्टेशन में ट्रेन से रोहतक पहुंचे और वहां से फिर ट्रेन से आगे दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। बच्चों के पास ज्यादा इतने रुपये नहीं थे कि वह आगे कहीं जा सकें। पठानकोट पुलिस ने दिल्ली पुलिस से तालमेल कर उक्त बच्चों को सही सलामत बरामद किया। चारों बच्चे जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। बच्चों को बरामद किए जाने के बाद उनके परिवार को भी सूचित किया और उन्हें भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई है।