फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing and clash between two groups over management committee at Gurdwara Baba Bhundar Sahib

पंजाब के गुरुद्वारे में चली गोलियां: सरपंच और पूर्व सरपंच गुट के बीच खूनी संघर्ष, गाड़ियां तोड़ी; कई घायल

Fri, 06 Mar 2026 06:19 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 06 Mar 2026 06:19 PM IST
सार

पंजाब के मुक्तसर में गांव के गुरुद्वारे में उस समय माहौल गरमा गया जब दो गुट आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया और गोलियां तक चलाई गईं। 

विज्ञापन
Firing and clash between two groups over management committee at Gurdwara Baba Bhundar Sahib
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुक्तसर के गिद्दड़बाहा के गांव भूंदड़ स्थित गुरुद्वारा बाबा भूंदड़ साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस झड़प दौरान गांव के सरपंच पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गईं। जिसमें दूसरे पक्ष के पूर्व सरपंच सहित तीन लोगों को गोली के छर्रे लगे हैं। जबकि एक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। मामले में एक ही पक्ष के कुल चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक गुरु घर की सेवा संभाल को लेकर यह विवाद काफी समय से चल रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब की कमेटी महिंदर सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रही है। इस दौरान गांव के कुछ अन्य व्यक्ति गुरू घर की सेवा-संभाल अपने हाथों में लेना चाहते थे। शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे सरपंच अमनदीप सिंह के नेतृत्व में एक पक्ष बड़ी संख्या में गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा और गुरुद्वारा साहिब में लगे कैमरे उतार दिए गए। जिसकी खबर मिलते ही महिंदर सिंह के पक्ष के लोग भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में माहौल तनावपूर्ण हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई के बाद फायरिंग तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


सरपंच अमनदीप सिंह के पक्ष पर गोलियां चलाने का आरोप है। इस दौरान पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह और उनके तीन साथियों पर गोलियां चलाई गईं। टकराव के दौरान तीन गाड़ियों की भी तोड़फोड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौके पर पहुंचे थाना कोटभाई की एसएचओ दीपिका कंबोज ने हालातों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की गोलक खोलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया है। एक पक्ष का नेतृत्व महिंदर सिंह कर रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष का नेतृत्व सरपंच अमनदीप सिंह कर रहे हैं।


एसएचओ ने बताया कि फायरिंग व अन्य हथियारों से हमले में चार व्यक्ति घायल हुए हैं। फायरिंग के दौरान पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह पुत्र बोहड़, बलविंदर सिंह पुत्र सलविंदर सिंह, महिंदर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह के गोली के छर्रे लगे हैं जबकि एक अन्य जगदीप सिंह के तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed