फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fire on mother in law and wife in hospital accused shot himself in Kapurthala

Punjab Crime: अस्पताल में घुस सास और पत्नी पर की फायरिंग... आरोपी ने फिर खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 02 Jul 2025 07:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Jul 2025 07:02 PM IST
सार

जालंधर के करतारपुर सिविल अस्पताल में सास और पत्नी पर फायरिंग करने वाले शख्स ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक सुखचैन सिंह कपूरथला का रहने वाला था। 

विज्ञापन
Fire on mother in law and wife in hospital accused shot himself in Kapurthala
जमीन पर पड़ा मृतक और उसकी फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के करतारपुर सिविल अस्पताल सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति ने सरेआम दो महिलाओं पर गोलियां चला दी थी। इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति ने अपनी सास और पत्नी पर फायरिंग की थी। उक्त व्यक्ति ने  बुधवार को खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खा (48) निवासी इंद्र विहार कॉलोनी कपूरथला के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


वहीं थाना करतारपुर में सुखचैन सिंह के खिलाफ 307 का केस दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। डीएसपी सब-डिवीजन कपूरथला दीपकरण सिंह ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खा का अपनी पत्नी ज्योति से झगड़ा चल रहा था। वह कई दिनों से करतारपुर में मायके गई हुई थी। कुछ दिन पहले सुखचैन सिंह ने अपने ससुराल जाकर पत्नी के साथ मारपीट भी की थी। इसके चलते थाना करतारपुर में उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। पुलिस उसे ढूंढ रही थी। पुलिस की धरपकड़ से बचने के लिए वह इधर-उधर घूम रहा था। इसी के चलते बुधवार दोपहर को सुखचैन सिंह ने अपने घर के नजदीक खाली प्लॉट में जाकर खुद को गोली मार ली। मृतक सुखचैन के दो लड़के भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खेड़ा और थाना सिटी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पिस्टल भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी बताया कि मृतक अपनी पत्नी से चल रहे झगड़े के चलते डिप्रेशन में था। इसी कारण उसने ने खुद को गोली मारी है। वहीं प्राथमिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि जिस पिस्टल से उसने गोली मारी, वह अवैध है।


काबिले गौर हो कि ज्योति का मायका करतारपुर के गांव ब्रह्मपुर में है। ज्योति का पति सुखचैन सिंह उससे मारपीट करता था। मारपीट के कारण ही वह सिविल अस्पताल करतारपुर में उपचाराधीन थी। सोमवार शाम ज्योति की मां कुलविंदर कौर उसके साथ मौजूद थी, तभी उसका सुखचैन सिंह सिविल अस्पताल पहुंचा और पिस्तौल से सास और पत्नी पर फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से ज्योति की मां कुलविंदर कौर घायल हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed