फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmer shot himself in Bathinda crime news

किसान ने खुद को गोली से उड़ाया: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली

Fri, 04 Jul 2025 04:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Jul 2025 04:56 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में एक किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान ने बेटी की शादी के लिए कर्ज ले रखा था। 

विज्ञापन
Farmer shot himself in Bathinda crime news
किसान ने खुद को मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा के गांव महमा सरकारी के एक किसान ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान गुरसाहिब सिंह (50) के तौर पर हुई है। गुरसाहिब सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है। बताया जा रहा है कि गुरसाहिब सिंह ने लोन ले रखा था और उसे चुकाने के लिए और लोन लेना चाह रहा था। मृतक गुरसाहिब सिंह के पिता मेजर सिंह के बयान पर नेहियावाला पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त आरोपियों ने गुरसाहिब सिंह को कर्ज चुकाने के लिए नया लोन दिलाने की बात कही थी, लेकिन आरोपियों ने उसे लोन नहीं दिलवाया इससे परेशान होकर गुरसाहिब सिंह ने खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक गुरसाहिब सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके दो बेटे हैं, जो विदेश में सेटल हैं। इन बेटों को विदेश भेजने के बाद बेटी की शादी के लिए किसान गुरसाहिब ने कर्ज लिया था, जो अभी तक चुका नहीं पाया था। 
विज्ञापन


इसी बीच गांव के ज्ञान चंद के अनुसार उसने गुरमेल सिंह से तालमेल किया, जिसने अपने एक साथी इंद्रजीत सिंह की मदद से उसे करीब 3 करोड़ का लोन दिलवाने का भरोसा दिलाया और बदले में 10 लाख रुपये कमीशन लेने की बात भी कही। मृतक के पिता मेजर सिंह के अनुसार जरूरी दस्तावेज दिए गए थे और साथ ही एडवांस के तौर पर 185000 और कुछ समय बाद 2,20,000 रुपये खातों में आने की बात कही गई थी। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी लोन नहीं मिला, जिससे परेशान होकर गुरसाहिब ने यह आखिरी कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के पिता मेजर सिंह के बयानों के आधार पर गुरमेल सिंह और इंद्रजीत सिंह के खिलाफ नेहियावाला थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed