फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gunfire reported near Pathankot airbase village sarpanch done firing

पठानकोट एयरबेस के पास फायरिंग: आवाज सुन सहमे लोग, पुलिस जांच में खुलासा... गांव के सरपंच ने चलाई गोलियां

Tue, 06 Jan 2026 03:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 06 Jan 2026 03:04 PM IST
सार

पठानकोट में सेना के एयरबेस के पास गोली चलने की घटना हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दशहत में आ गए। घटना गांव ताजपुर की है जो एयरबेस के बिल्कुल नजदीक है। 

विज्ञापन
Gunfire reported near Pathankot airbase village sarpanch done firing
गोली (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट के गांव ताजपुर में सोमवार देर रात फायरिंग की घटना हुई है। गोलियां चलने की आवाज सुन पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई। ताजपुर के निकट पठानकोट एयरबेस है और यह क्षेत्र सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील है। 

विज्ञापन


जैसे ही फायरिंग हुई तो गांव के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि एक कर में कुछ लोग आए और हवाई फायर करके फरार हो गए। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। 
विज्ञापन




इस संबंध में एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि जो गोली चलने का मामला सामने आया है। गांव नौशहरा नलबंदा के सरपंच सुखजिंदर सिंह द्वारा ही गोली चलाई गई थी। क्योंकि सरपंच रात के समय अपनी कार में सवार होकर घर वापस आ रहा था। तभी अचानक उनके रास्ते में आगे जंगली सूअर आ गया। जगली सूअर कहीं हमला न कर दे इसलिए अपने बचाव में सरपंच ने गोली चलाई थी। यह जंगली सूअर किसी भी तरह का सरपंच और उसके साथ अन्य लोगों को भी नुकसान पहुंचा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed