{"_id":"686e606ea46d62525802d6e7","slug":"btech-student-missing-in-abohar-wrote-in-letter-take-more-care-of-younger-brother-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'छोटे भाई का ज्यादा ख्याल रखते हैं': बीटेक का छात्र लापता, कंप्यूटर से निकाला प्रिंट... ढूंढने की कोशिश न करें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
'छोटे भाई का ज्यादा ख्याल रखते हैं': बीटेक का छात्र लापता, कंप्यूटर से निकाला प्रिंट... ढूंढने की कोशिश न करें
Wed, 09 Jul 2025 05:58 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 09 Jul 2025 05:58 PM IST
सार
आप छोटे भाई का ज्यादा ख्याल रखते हैं इसलिए मैं आहत हूं। यह शब्द बीटेक के छात्र ने लेटर में लिखे और घर से लापता हो गया। घटना पंजाब के अबोहर की है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अबोहर में बीटेक का एक छात्र अचानक घर से लापता हो गया। छात्र के लापता होने से पहले उसने एक लेटर भी घरवालों के लिए छोड़ा है। मंगलवार दोपहर कंप्यूटर से टाइप किया पत्र छोड़कर छात्र घर से लापता हो गया। परिजनों द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही है जबकि उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
अबोहर के सर्कुलर रोड गली नंबर 4 के रहने वाले दीपाल पुरिया ने बताया कि उनका बेटा बीटेक का छात्र है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे जब वह अपने घर आए तो अपनी बेटी से बेटे दक्ष गुप्ता के घर आने के बारे में पूछा। बेटी ने कहा कि वह कॉलेज से आकर दोस्तों के साथ रोजाना की भांति घूमने चला गया। इसके कुछ समय बाद जब वे दक्ष के कमरे में गए तो देखा कि टेबल पर एक लेटर पड़ा था, जोकि कंप्यूटर से प्रिंट निकाला गया था।
विज्ञापन
लेटर में उसने लिखा था कि परिवार के लोग उसके छोटे भाई का अधिक ख्याल रखते हैं और उसकी ओर ध्यान नहीं देते। इसी बात से आहत होकर वह घर छोड़कर जा रहा है, उसे ढूंढने का प्रयास न करें। अब वह घर नहीं आएगा और न ही उसके दोस्तों को परेशान किया जाए। इसके बाद वे उसे अपने स्तर पर हर जगह ढूंढते रहे लेकिन अगले दिन बुधवार सुबह तक जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन