फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bathinda blast accused Gurpreet Singh appears in court gets five days additional remand

बठिंडा ब्लास्ट मामला: आरोपी गुरप्रीत कोर्ट में पेश, मिला पांच दिन के अतिरिक्त रिमांड, खंगाले जा रहे आतंकी लिंक

Thu, 25 Sep 2025 05:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 25 Sep 2025 05:39 PM IST
सार

बठिंडा केमिकल ब्लास्ट मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के अतिरिक्त रिमांड पर भेजा है। 

विज्ञापन
Bathinda blast accused Gurpreet Singh appears in court gets five days additional remand
आरोपी गुरप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश करने लाई पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के गांव जीदा ब्लास्ट कांड में पकड़े गए मुख्य आरोपी 19 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को वीरवार पुलिस ने दोबारा जिला अदालत में पेश किया। इस दौरान पुलिस ने अदालत में आरोपी से पूछताछ करने के लिए अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग की। अदालत ने पुलिस की मांग को स्वीकार करते हुए आरोपी गुरप्रीत को पांच दिन का अतिरिक्त रिमांड 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इससे पहले आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, जहां से उसे 7 दिन का पुलिस रिमांड भेजा गया था। इससे पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने आरोपी को कोर्ट ले जाने की बजाय ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था।

विज्ञापन


वीरवार को जब पुलिस आरोपी गुरप्रीत सिंह की कोर्ट में पेश करने लाई तो अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की थी और किसी को भी कोर्ट परिसर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। 
विज्ञापन


बता दें कि जीदा ब्लास्ट कांड ने न सिर्फ पंजाब, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है। जांच के दौरान आरोपी के कई आतंकी लिंक खंगाले जा रहे हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां अब उसके संपर्क सूत्रों और नेटवर्क पर फोकस कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि गुरप्रीत सिंह से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी साझा नहीं की जा रही है। पुलिस आरोपी गुरप्रीत सिंह से सात दिनों से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं अब पांच दिन के अतिरिक्त रिमांड से पता चल रहा है कि आरोपी सामान्य आपराधी नहीं है, बल्कि उसके तार देश विरोधी ताकतों के साथ काफी गहरे जुड़े हुए हैं। 

मामले की जांच में पुलिस के अलावा सेना और एएनआई भी जुटी हुई है। इसी वजह से आरोपी के खुलासों को लेकर जानकारी सार्वजनिक करने में काफी सावधानी बरती जा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है व आने वाले समय में उसकी साजिश व सहयोगियों के बारे में खुलासा किया जाएगा।


केमिकल सप्लाई करने वालों से पुलिस कर सकती है पूछताछ
सूत्रों के अनुसार आरोपी गुरप्रीत सिंह को जिस कंपनी के करिंदों ने पिकरिक एवं लेड एजाईड केमिकल सप्लाई किया था। उनसे भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि अब तक उक्त दोनों खतरनाक केमिकल को किन-किन लोगों के पास सप्लाई किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed