फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Army jawan arrested for training YouTuber Roger Sandhu grenade thrower

गद्दार निकला सेना का जवान: आतंकी को दी ट्रेनिंग... सदमे में परिवार व गांव के लोग, छह महीने से घर नहीं आया

Thu, 17 Apr 2025 06:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Apr 2025 06:38 PM IST
सार

भारतीय सेना का जवान गद्दार निकला उसने आतंकी को ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग दी थी। पुलिस ने सेना से जवान को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी से परिवार और गांव के लोग सदमे में हैं। 

विज्ञापन
Army jawan arrested for training YouTuber Roger Sandhu grenade thrower
सेना के जवान सुखचरण सिंह का घर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में यू-ट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ था। मामले में पुलिस ने भारतीय सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। सैन्य जवान सुखचरण सिंह उर्फ निक्का सेना की सिख रेजिमेंट में जेएंडके में तैनात था। पुलिस ने उसे जम्मू-कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर से गिरफ्तार किया है। सुखचरण सिंह ने यू-ट्यूबर के घर बम फेंकने वाले आरोपी हरियाणा के यमुनानगर निवासी हार्दिक को सोशल मीडिया पर बम फेंकने की ट्रेनिंग दी थी। जिला मुक्तसर के गांव महा बद्धर निवासी फौजी जवान सुखचरण सिंह गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद गांव सन्नाटा छा गया है और ग्रामीण हैरान में हैं।

विज्ञापन


गांव के लोग इस खबर की सूचना से काफी अचंभित हैं। गांव में जाकर सैन्य जवान सुखचरण सिंह के परिवार और गांव के कुछ लोगों से बात करने पर पता चला कि सुखचरण सिंह गांव में काफी शराफत से रहता था और उस पर पहले किसी तरह का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। सुखचरन सिंह के दो बच्चे हैं और वह माता-पिता और भाइयों से अलग अपने बच्चों व पत्नी के साथ एक छोटे से मकान में रहता है।

विज्ञापन

15 दिन पहले बेटे से हुई थी बात
पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले उनकी बेटे सुखचरण सिंह के साथ फोन पर बात हुई थी। सुखचरण करीब छह माह पहले घर पर छुट्टी आया था। अब बीते दिन अचानक उन्हें जालंधर पुलिस और बेटे की यूनिट से सूचना दी गई कि सुखचरण सिंह को जालंधर ग्रेनेड मामले में आरोपी को ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, उन्हें जालंधर भी बुलाया गया है। 

मामले की गंभीरता से होनी चाहिए जांच
पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके घर में अभी जांच के लिए किसी भी एजेंसी के लोग नहीं आए। नंबरदार कुलविंदर सिंह ने बताया कि सुखचरण सिंह कुछ माह पहले छुट्टी पर घर आया था। फौज में तो अनुशासन बहुत होता है। एक सैनिक भला ऐसा अनुशासनहीन कार्य कैसे कर सकता है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

शहजाद भट्टी ने ली थी जिम्मेदारी 
यू-ट्यूबर रोजर संधू के घर 16 मार्च सुबह करीब 4 बजे ग्रेनेड फेंका गया था, जो फटा नहीं था। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी गैंग ने वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। उनका कहना था कि यू-ट्यूबर ने इस्लाम और मुस्लमानों के खिलाफ टिप्पणी की थी। उसने दोबारा हमला करने की चेतावनी दी थी। बाद में पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी हार्दिक को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था। हार्दिक ने पूछताछ में खुलासा किया कि ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग उसे सेना के जवान सुखचरण सिंह ने दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed