{"_id":"694a446b87b22271dd0a0fb5","slug":"arms-act-accused-escape-from-punjab-police-custody-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है पंजाब पुलिस: हथकड़ी समेत कस्टडी से भाग गया आरोपी, एएसआई और कांस्टेबल पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ये है पंजाब पुलिस: हथकड़ी समेत कस्टडी से भाग गया आरोपी, एएसआई और कांस्टेबल पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड
Tue, 23 Dec 2025 12:57 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:57 PM IST
सार
10 दिन पहले अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी जसकरन सिंह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। आरोपी के फरार होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस की हिरासत में अपराधी चुकटी में भाग जाता हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। नया मामला खडूर साहिब का है। 10 दिन पहले अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी जसकरन सिंह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। आरोपी के फरार होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में एएसआई सुखवंत सिंह, सिपाही सतनाम सिंह के अलावा आरोपी के पिता सतनाम सिंह व दोस्त हरमनदीप सिंह के खिलाफ थाना हरिके पत्तन में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गांव कोटदाता निवासी जसकरन सिंह को दो अन्य साथियों समेत थाना हरिके की पुलिस ने अवैध असलहा समेत 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। बाइक सवार तीनों से 32 बोर का अवैध पिस्टल, दो कारतूस, 11 खाली खोल बरामद किए गए। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी जसकरन सिंह ने कई वारदातों को अंजाम देना कबूला। रिमांड खत्म होते ही अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। ड्यूटी अधिकारी एएसआई सुखवंत सिंह और सिपाही सतनाम सिंह उसे केंद्रीय जेल अमृतसर छोड़ने गए लेकिन वापस नहीं लौटे। पड़ताल के दौरान पता चला कि जसकरन सिंह दोनों की हिरासत से हथकड़ी समेत फरार हो चुका है। विभाग ने दोनों पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि जसकरन सिंह को उसके पिता गुरनाम सिंह ने पुलिस हिरासत से भागने में मदद की है। हथकड़ी समेत भागे जसकरन सिंह को उसके दोस्त हरमनदीप सिंह ने बुर्ज देवा सिंह स्थित अपने घर में पनाह दी थी। सभी के खिलाफ केस दर्ज करके अगली पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आरोपी को ढूंढने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन