फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   21 thieves arrested in Ferozepur 29 bikes and scooters 33 mobile and jewelry recovered

फिरोजपुर में 21 चोर गिरफ्तार: 29 बाइक-स्कूटी, 33 मोबाइल, चार एलईडी, सोने-चांदी के गहने और क्या-क्या मिला?

Thu, 05 Feb 2026 08:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Feb 2026 08:13 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने 21 चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की बाइक-स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों ने अलग-अलग जगहों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
21 thieves arrested in Ferozepur 29 bikes and scooters 33 mobile and  jewelry recovered
चोरों से बरामद दोपहिया वाहन और अन्य सामान। - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदात करने वाले 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 29 बाइक, दो स्कूटी, 33 मोबाइल, चार एलईडी, सोना-चांदी के जेवरात व डेढ़ लाख की नगदी के अलावा अन्य सामग्री बरामद हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया शहर में लगातार हो रही चोरियों की मामलों को पुलिस ने हल किया है। पुलिस ने सात केस दर्ज कर 21 आरोपियों को काबू कर उनसे चुराया हुआ सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने साठ गुम हुए मोबाइल भी बरामद किए हैं जो उनके मालिकों को लौटाए जाएंगे। फिरोजपुर शहर में शटर तोड़ने की पांच घटनाएं हुई थी उन्हें भी हल कर लिया है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी अमन, थॉमस, मोमोज गिल, माइकल और हीरा लाल से तीन बाइक, चार एलईडी, एक रसोई सिलेंडर, दो सेट इनवर्टर व किरयाना सामान बरामद किया है। इसके अलावा आरोपी गगन, राहुल और अजय को गिरफ्तार कर इनसे दो चुराई हुई स्कूटी बरामद की है। आरोपी अमन निवासी सूरज एवेन्यू, सुच्चा व यश से चार बाइक चोरी की बरामद हुई है। आरोपी लखविंदर व रणजीत सिंह से चोरी की तीन बाइकें और 18 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी सौरभ व रवि को गिरफ्तार कर दो सेट सोने की बालियां, एक सोने का हार, एक सेट पाजेब व डेढ़ लाख रुपये की नगदी बरामद की है। इसी तरह आरोपी विकास, सनम, मोहन व साजन को काबू कर चोरी की गई 16 बाइक, एक गैस सिलेंडर व एक वॉशिंग मशीन बरामद की है। आरोपी अमनदीप सिंह व अब्दुल को काबू कर तीन चोरी की बाइकें और 15 मोबाइल बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि इसी तरह से पुलिस अपना काम करेगी और किसी भी शहर वासियों को तंग नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक दुकानदार को भी काबू किया है जो चोरी का सामान इनसे खरीदना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed