फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   16 year old boy dies after drunk car driver hits in Kiratpur Sahib see video

Video: नशेड़ी कार चालक ने किशोर को उड़ाया, कई फुट हवा में उछल कर गिरा, कीरतपुर में दिल दहला देने वाला हादसा

Mon, 26 May 2025 04:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 May 2025 04:13 PM IST
सार

पंजाब के कीरतपुर साहिब में नशेड़ी कार चालक की लापरवाही से 16 साल के किशोर की मौत हो गई। आरोपी कार चालक ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह कई फुट हवा में उछल कर सड़क पर गिरा और उसकी मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन
16 year old boy dies after drunk car driver hits in Kiratpur Sahib see video
मृतक की फाइल फोटो और आरोपी की कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

नशे में धुत कार चालक ने सड़क किनारे जा रहे 16 साल के किशोर टक्कर मार दी। आरोपी चालक नशे में था और कार को स्पीड में दौड़ा रहा था। इस भयानक हादसे में गुरतेज सिंह (16) की मौत हो गई। हादसा पंजाब के कीरतपुर साहिब के नजदीकी गांव गरदला बस अड्डे पर हुआ है। इस दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कार चालक की लापरवाही से किशोर की मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह घटना रविवार शाम चार बजे की है। नशेड़ी कार चालक रोपड़ का रहने वाला प्रभजीत सिंह है। घटना के वक्त आरोपी अपनी क्रेटा कार नंबर पीबी 65 एवाई 6030 से कीरतपुर साहिब की तरफ आ रहा था। आरोपी चालक नशे में था और वह लगातार लापरवाही से कार दौड़ा रहा था। उसके पीछे दूसरी गाड़ी में सवार शख्स इसकी लापरवाही का वीडियो बना रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही आरोपी कार चालक गांव गरदला के बस स्टैंड के पास सड़क किनारे किशोर को कार से टक्कर मारता है। कार की टक्कर से किशोर कई फुट हवा में उछलकर सड़क पर गिरता है। कार की जोरदार टक्कर से कार का बोनट तक टूट गया है। आरोपी चार चालक रुकने के बजाय कार दौड़ाता हुआ मौके से भाग जाता है। हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप में घायल किशोर गुरतेज सिंह को भरतगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन




जांच अधिकार सुरजीत सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद युवक अनवर खान, जो बाबा बुढ़न शाह दरगाह पर जनरल स्टोर की दुकान करता है उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अनवर के बयानों पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनवर ने पुलिस को बताया कि वह बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़ा था। उसकी आंखों के सामने सफेद क्रेटा कार ने गुरतेज सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से गंभीर जख्मी गुरतेज को अस्पताल लाया गया वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बाप का इकलौता बेटा था गुरतेज सिंह
अनवर ने पुलिस को बताया कि वह गुरतेज सिंह को जानता था। उसके पिता का नाम अशोक कुमार है और वह गांव छोटी झकियां का रहने वाला था। युवक की एक बहन है, गुरतेज अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। अनवर के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार चालक प्रभजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed