फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Congress leader Pratap Bajwa proposes joint Punjab Assembly resolution to recommend Bharat Ratna for Manmohan

पूर्व पीएम को भारत रत्न: पंजाब कांग्रेस नेता बाजवा ने लिखी चिट्ठी, बोले- ऑल पार्टी प्रतिनिधिमंडल पीएम से मिलें

Sun, 05 Jan 2025 05:08 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 05 Jan 2025 05:08 PM IST
सार

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा और अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली को पत्र लिखकर मांग की है कि पूर्व पीएम स्वर्गीय मनमोहन सिंह को भरन रत्न देने की सिफारिश वाला एक प्रस्ताव पंजाब विधानसभा में पास किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Congress leader Pratap Bajwa proposes joint Punjab Assembly resolution to recommend Bharat Ratna for Manmohan
प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग की गई है। पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की सिफारिश के लिए पंजाब विधानसभा में एक संयुक्त प्रस्ताव लाने की मांग की है। बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को पत्र लिखते हुए यह प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, स्पीकर विधानसभा कुलतार सिंह, भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा  और अकाली विधायक मनप्रीत सिंह को पत्र को लिखकर अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी पार्टी प्रतिनिधिमंडल को मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की अपील करनी चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. मनमोहन सिंह की उपलब्धियों का सम्मान जरूरी
प्रताप सिंह बाजवा ने अपने पत्र में लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह की देश के आर्थिक विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा है। 1991 के आर्थिक सुधारों के मुख्य वास्तुकार के रूप में उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आर्थिक स्थिरता पर खास ध्यान दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री की सेवाओं ने न केवल देश को बल्कि पंजाब को भी मजबूत किया है।  इसलिए उनके योगदान को भारत रत्न से सम्मानित करना उचित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पार्टियों के नेताओं से समर्थन की अपील
बाजवा ने भाजपा विधायक दल के नेता अश्वनी शर्मा, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के विधायक मनप्रीत सिंह आयली और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक नछत्तर पाल को भी पत्र लिखकर इस प्रस्ताव के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने सुझाव दिया कि पंजाब विधानसभा के सभी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करें और डॉ. मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की सिफारिश करें।

डॉ. मनमोहन सिंह की सेवाओं को बताया ऐतिहासिक
बाजवा ने अपने पत्र में लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन संघर्ष, समर्पण और विनम्रता का प्रतीक है। एक प्राउड सन ऑफ पंजाब के रूप में उन्होंने हमेशा सेवा और परिश्रम को प्राथमिकता दी। उनका शांत स्वभाव और गहरी बुद्धिमत्ता भारतीय राजनीति में एकता की मिसाल है। पूर्व प्रधानमंत्री का राष्ट्र निर्माण में योगदान प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व में ग्रामीण विकास से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की उपस्थिति को मजबूती मिली है।

पहले सत्र में प्रस्ताव पारित करने की मांग
बाजवा ने पंजाब विधानसभा के पहले सत्र में प्रस्ताव पारित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव भारत के इतिहास में डॉ. मनमोहन सिंह की अमिट छाप को स्वीकारने का एक प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास केवल डॉ. सिंह के जीवनकाल की उपलब्धियों का सम्मान नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र, ईमानदारी और लोक सेवा में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।”

सभी दल मिलकर दें एकता का संदेश
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह प्रस्ताव पारित करके सभी दल देश को यह संदेश देंगे कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद हम उन नेताओं का सम्मान कर सकते हैं, जिन्होंने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। मुझे आशा है कि आप इस महत्वपूर्ण पहल का समर्थन करेंगे। हम सभी मिलकर उस नेता को सम्मानित करें जिनकी दृष्टि और समर्पण ने भारत के इतिहास पर अमिट छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed