{"_id":"6aded78e21879baa5102e4e7","slug":"congress-general-secretary-organization-kc-venugopal-in-chandigarh-assess-unity-of-punjab-congress-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल पहुंचे चंडीगढ़: खरगे के बयान पर कहा-एक विचारधारा के खिलाफ कहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल पहुंचे चंडीगढ़: खरगे के बयान पर कहा-एक विचारधारा के खिलाफ कहा था
Mon, 26 Oct 2026 01:47 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:47 PM IST
सार
कांग्रेस नेतृत्व के सामने पंजाब में संगठन को चुनावी मोर्चे पर मजबूत करने की चुनौती है। ऐसे में राहुल गांधी के दौरे से पहले प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन की तैयारियों, नेताओं के बीच समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर चर्चा अहम होगी।
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे। वेणुगोपाल पंजाब कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह और नेता विपक्ष प्रताप बाजवा भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
वेणुगोपाल ने कहा आज पूरा दिन हम पंजाब के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं से अलग-अलग बैठक होगी और फीडबैक लिया जाएगा। वेणुगोपाल ने दावा किया कि पंजाब में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। पंजाब में सरकार बनाकर खराब कानून-व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर वेणुगोपाल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने किसी को व्यक्तिगत रूप से नहीं बल्कि एक विचारधारा के लिए ये बयान दिया था। जो आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा है उसको लेकर उन्होंने ये कहा था। बीजेपी ने खरगे के लिए क्या कहा है ये हमारे सबके सामने है। मल्लिकार्जुन खरगे के एक कार्यक्रम के बाद वहां बीजेपी के नेताओं ने शुद्धिकरण करवाया था किस तरह की इनकी विचारधारा है।
विज्ञापन
वहीं प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। नशा सबसे बड़ा मुद्दा है। पंजाब के लोग शांति चाहते हैं इसलिए वो कांग्रेस की सरकार चाहते हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए आज यहां बैठकें होंगी। 4 नवंबर को पंजाब में एक बहुत बड़ी रैली होने वाली है उसी की तैयारी को लेकर बैठकें हैं और इसी के साथ पंजाब में चुनावी बिगुल फूंका जाएगा।
कांग्रेस नेतृत्व के सामने पंजाब में संगठन को चुनावी मोर्चे पर मजबूत करने की चुनौती है। ऐसे में राहुल गांधी के दौरे से पहले प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन की तैयारियों, नेताओं के बीच समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर चर्चा अहम होगी। वेणुगोपाल का दौरा प्रदेश नेतृत्व के कामकाज और चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से भी देखा जा रहा है।
पंजाब कांग्रेस ने वेणुगोपाल के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके पहुंचने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर पहुंचेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को इसकी घोषणा की थी। राहुल गांधी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। उनके दौरे से पहले केसी वेणुगोपाल सोमवार को चंडीगढ़ में संगठनात्मक बैठक कर तैयारियों और चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे।