फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Cold wave yellow alert in Punjab and Chandigarh for next four days

Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, पंजाब में बढ़ी ठंड, स्कूलों में 24 से छुट्टियां, शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Mon, 09 Dec 2024 09:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Dec 2024 09:46 PM IST
सार

दिसंबर का पहला हफ्ता बीत चुका है। ऐसे में दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर भी जारी हो गया है। पंजाब सहित चंडीगढ़ में सोमवार को चली सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। 

विज्ञापन
Cold wave yellow alert in Punjab and Chandigarh for next four days
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पंजाब में शीतलहर शुरू हो गई है। वहीं, सरकार ने बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में 24 से लेकर 31 दिसंबर तक छुट्टियां करने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। ये आदेश सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू होंगे। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि नियम तोड़ने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में 19 हजार सरकारी और आठ हजार के करीब निजी स्कूल हैं, जिनमें करीब 35 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, पंजाब में सोमवार को दिन का पारा गिर कर सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। विभाग ने मंगलवार से पंजाब में कुछ जगहों पर चार दिन शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम शुष्क ही बना रहेगा। विभाग के मुताबिक शीतलहर के चलने से अगले तीन दिनों के दौरान रात का पारा 2 से 3 डिग्री गिरेगा। पंजाब के अधिकतम तापमान में सोमवार को 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे गिर गया। सबसे अधिक 22.3 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 4.2 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 7.0 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 7.6 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), बठिंडा का 6.6 डिग्री, बरनाला का 7.1 डिग्री, फाजिल्का का 6.2 डिग्री, जालंधर का 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।


कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अमृतसर    19.2    5.2
लुधियाना   20.8   7.0
पटियाला    21.5   7.6
पठानकोट  20.4   4.2
जालंधर    19.3    6.9

सेहत विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बुजुर्ग-छोटे बच्चे बरतें सावधानी
सेहत विभाग ने ठंड के चलते एडवाइजरी भी जारी की है। खास तौर से बुजुर्गों व छोटे बच्चों के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है। पटियाला के सिविल सर्जन डॉ. जतिंदर कांसल के मुताबिक ज्यादा ठंड व धुंध होने पर बुजुर्ग और दिल के रोगों से पीड़ित मरीज सुबह व देर शाम को बुजुर्ग सैर करने के लिए बाहर न निकलें। छोटे बच्चों को इस मौसम में निमोनिया होने का खतरा है, जिसमें बच्चों को उल्टी व दस्त भी लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed