फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant mann said Governor Gulab chand kataria have lot of experience I am also getting the benefit

CM मान ने बांधे तारीफों के पुल: बोले- राज्यपाल कटारिया काफी तजुर्बे वाले इंसान, मुझे भी मिल रहा फायदा

Thu, 21 Nov 2024 04:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Nov 2024 04:48 PM IST
सार

डेराबस्सी के मुबारिकपुर में आयोजित जैन भगवती दीक्षा महोत्सव में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद काटरिया की खूब तारीफ की। मान ने कहा कि राज्यपाल काफी अनुभवी हैं और उनके अनुभव का फायदा मुझे भी मिल रहा है। 

विज्ञापन
CM Bhagwant mann said Governor Gulab chand kataria have lot of experience I am also getting the benefit
मुख्यमंत्री भगवंत मान को सम्मानित करते जैन समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वीरवार को मोहाली के डेराबस्सी के मुबारिकपुर में आयोजित जैन भगवती दीक्षा महोत्सव में पहुंचे थे। यह कार्यक्रम जैन समुदाय की तरफ से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार महान गुरुओं, संतों, ऋषियों, पैगंबरों और शहीदों के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए जनता के कल्याण और राज्य के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद काटिया ने जब से प्रदेश के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक का कार्यभार संभाला है, तब से प्रदेश में बहुत अच्छी तरह से सरकार चल रही है और चंडीगढ़ प्रशासन भी चल रहा है। राज्यपाल काफी तजुर्बे वाले इंसान हैं। इसलिए वह वह डिसिजन मेकर भी हैं और उनके पास बहुत अनुभव है। क्योंकि राज्यपाल मंत्री रहे हैं, एमपी और एमएलए भी रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि राज्यपाल के तजुर्बे का मुझे भी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य का मुखिया होने के नाते वह सभी निवासियों के हितों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझते हैं। पंजाब एक पवित्र और धन्य भूमि है, जहां सभी धर्मों, भाषाओं और वर्गों के लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस भूमि की सेवा के लिए जनता का अपार समर्थन मिला है और इस पवित्र कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक सौहार्द और शांति की आवश्यकता पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह विभिन्न प्रकार के फूलों की विविधता आंखों को सुखद अनुभव देती है, उसी तरह हर समाज में हर धर्म का शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार इस महान उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में सामुदायिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

हिंसा के सिद्धांतों को सिखाता है धर्म 
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म हमें सरल जीवन, उच्च विचार और अहिंसा के सिद्धांतों को सिखाता है, जो आध्यात्मिकता के मार्ग से मुक्ति प्राप्त करने में सहायक होते हैं। हर धर्म का शाश्वत संदेश वैश्विक भाईचारा, सामुदायिक सद्भाव और शांति है, जो आज की भौतिकवादी समाज में भी जरूरी है।

धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को समझने का अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे महान गुरुओं, संतों और ऋषियों से जुड़े ऐसे अवसर हमारे लिए विशेष महत्व रखते हैं। क्योंकि यह हमें और हमारी युवा पीढ़ी को धार्मिक और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से इन आध्यात्मिक और धार्मिक नेताओं द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में शांति, सामुदायिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जैन समुदाय के लिए अस्पताल बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने जैन समुदाय के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा जैन संतों का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने क्षेत्र में एक अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित करने के लिए समुदाय को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की घोषणा की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अस्पताल पूरे उत्तर भारत के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed