फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann letter to Election Commission to Get Arvind Kejriwal Punjab Police security restored

मान का चुनाव आयोग को पत्र: केजरीवाल की पंजाब पुलिस सुरक्षा फिर से बहाल करवाएं, लगातार मिल रहे हमले के इनपुट

Sat, 25 Jan 2025 09:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 09:13 AM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि 15 जनवरी को पंजाब पुलिस को अरविंद केजरीवाल पर हमले को लेकर जो इनपुट मिले थे, वह दिल्ली पुलिस के साथ साझा किए गए थे। लगातार केजरीवाल पर हमले को लेकर इनपुट मिल रहे हैं। ये इनपुट साझा करने के बावजूद पहले गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस की सुरक्षा के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann letter to Election Commission to Get Arvind Kejriwal Punjab Police security restored
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा से पंजाब पुलिस को हटाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उनके कन्वीनर केजरीवाल की सुरक्षा में दोबारा से पंजाब पुलिस की सुरक्षा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि 15 जनवरी को पंजाब पुलिस को अरविंद केजरीवाल पर हमले को लेकर जो इनपुट मिले थे, वह दिल्ली पुलिस के साथ साझा किए गए थे। लगातार केजरीवाल पर हमले को लेकर इनपुट मिल रहे हैं। ये इनपुट साझा करने के बावजूद पहले गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस की सुरक्षा के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया, उसके बाद आयोग से केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस को हटवाया गया। 
विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस ने 15 जनवरी से अब तक अरविंद केजरीवाल पर कई जानलेवा हमले की कोशिशों को नाकाम कर दिया, इसलिए उनकी सुरक्षा से पंजाब पुलिस को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल के पंचायत चुनाव में पंजाब पुलिस जवान भेजे गए थे

सीएम भगवंत मान ने कहा कि बीते दिनों बंगाल में पंचायत चुनाव हुए तो वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे फोन कर यह कहा कि उन्हें केंद्र की फोर्स पर यकीन नहीं है, ममता बनर्जी ने पंजाब से पुलिस की टुकड़ी मांगी। पंजाब से बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए 5 हजार जवान भेजे गए थे, उसके एवज में शुल्क भी लिया गया था। सीएम ने केंद्र पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता बन गई है। ऊपर से दिल्ली पुलिस को आदेश आए हैं कि दिल्ली चुनाव किसी भी सूरत में जीतना है।

आयोग सुरक्षित माहौल के साथ दूसरा विकल्प मुहैया कराए

सीएम मान ने कहा कि उन्होंने पत्र के जरिये न केवल केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस की तैनाती को बहाल करने के लिए कहा है, बल्कि आयोग से यह शिकायत भी की है कि आप के कन्वीनर या वरिष्ठ नेता दिल्ली में कहीं भी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं तो उन पर पत्थरों, डंडों से यहां तक की पेट्रोल नुमा तरल पदार्थों के जरिये हमले करने के कई सबूत और शिकायत दी गई हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस केस तक दर्ज नहीं कर रही है। ऐसे में सुरक्षित माहौल के अलावा पंजाब पुलिस की तैनाती को बहाल करने का विकल्प देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed