फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann inaugurated Shahpur Kandi project stop excess water from flowing to Pakistan

पाकिस्तान को नहीं जाएगा पानी: सीएम मान ने किया शाहपुरकंडी परियोजना का उद्घाटन, पंजाब को कितना फायदा?

Wed, 05 Nov 2025 10:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो पठानकोट/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो पठानकोट/चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 05 Nov 2025 10:26 PM IST
सार

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पानी के लिए और ज्यादा तरसेगा। क्योंकि पंजाब से पाकिस्तान को जाने वाले अतिरिक्त पानी पर अब रोक लगेगी। सीएम भगवंत मान ने बुधवार को पठानकोट में शाहपुरकंडी परियोजना का उद्घाटन किया है।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann inaugurated Shahpur Kandi project stop excess water from flowing to Pakistan
संबोधित करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बुधवार को सीएम भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में रणजीत सागर बांध परियोजना की सहयोगी 206 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली शाहपुरकंडी बैराज परियोजना का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। इससे अब पाकिस्तान को जाने वाले अतिरिक्त पानी पर रोक लगेगी। साथ ही प्रोजेक्ट से पंजाब के 5000 हेक्टेयर (12,500 एकड़) क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर समेत माझा के अन्य जिलों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। इसके अलावा अप्पर बारी दोआब नहर के अधीन एक लाख 18 हजार हेक्टेयर भूमि को अब निरंतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। सीएम मान ने बताया कि 3394.49 करोड़ की निर्माण लागत से 206 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली शाहपुरकंडी बैराज परियोजना का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 20 प्रतिशत पावर हाउस के निर्माण कार्य को 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


मान ने कहा कि इससे नौजवानों को रोजगार मिलेगा। परियोजना के लिए 80 प्रतिशत धनराशि लगभग 2700 करोड़ पंजाब सरकार और मात्र 20 प्रतिशत राशि 700 करोड़ केंद्र सरकार द्वारा खर्च किए गए हैं। बैराज परियोजना के निर्माण के लिए पंजाब की 1643.77 एकड़ एवं जम्मू कश्मीर राज्य की 1527 एकड़ भूमि एक्वायर की गई है। रणजीत सागर डैम से पूरी क्षमता से 600 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो सकेगा।
विज्ञापन


मान ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बाढ़ की स्थिति के दौरान पीएम ने पंजाब निरीक्षण के बाद 1600 करोड़ राहत पैकेज के रूप में टोकन मनी देने की बात कही थी लेकिन अभी तक पंजाब को टोकन तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल विंडो, सिंगल पेन के जरिये कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
पठानकोट के धार ब्लॉक को टूरिस्ट हब जल्द बनाया जाएगा क्योंकि जहां बहुत सी कंपनियां सर्वे कर चुकी है और अब जल्द ही पंजाब सरकार की ओर से इस टूरिस्ट हब के लिए टेंडर भी जारी कर दिए जाएंगे। वहीं सीएम ने कहा कि सिंगल विंडो, सिंगल पेन के जरिये कंपनियों को तुरंत मंजूरी दे दी जाएगी। दूसरा पंजाब के तीन एयरपोर्ट को सरकार आपरेट करने के बारे विचार कर रही है जिनमें पठानकोट, अमृतसर और मोहाली है।


देश से अब संपर्क नहीं टूटेगा
मकोड़ा पतन समेत सतुलत व ब्यास पर स्थायी पुलों के निर्माण लिए केंद्र से पंजाब सरकार की बात चल रही है। बरसात के दिनों में लोगों का देश से संपर्क टूट जाता है। बच्चों को स्कूल और लोगों को रोजमर्रा के काम लिए मुश्किलें आती हैं। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को कब्जाने की कोशिश कर रही है जबकि ऐसा नहीं होगा। हरियाणा ने पहले खुद इससे नाता तोड़ा था और अब कह रही है कि अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के कुछ कालेज को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एफिलेटेड कर दें। जबकि केंद्र ने खुद लिखकर दिया था कि उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी से एफिलिएशन वापस ले ली है और कुरुक्षेत्र जाकर यूनिवर्सिटी स्थापित कर ली थी। इस मौके पर पंजाब के जल स्रोत मंत्री वरिंदर गोयल, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क, जल स्रोत एवं वित्त विभाग के प्रिंसिपल सचिव कृष्ण कुमार समेत कई नेता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed