फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Car fell into Sirhind canal in Faridkot army soldier and his wife missing NDRF engaged in search

Punjab: फरीदकोट में सरहिंद नहर में गिरी कार... सेना का जवान और पत्नी थे सवार, खोजने में जुटी एनडीआरएफ

Sun, 27 Jul 2025 01:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:42 PM IST
सार

पंजाब के फरीदकोट में एक कार सरहिंद नहर में जा गिरी। कार में सेना का जवान और उनकी पत्नी सवार थी। एनडीआरएफ की टीम दोनों को खोजने में जुटी है। हालांकि अभी तक न कार और न ही दंपती का कुछ सुराग लग पाया है। 

विज्ञापन
Car fell into Sirhind canal in Faridkot army soldier and his wife missing  NDRF engaged in search
नहर में गिरी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट में कार नहर में गिर गई। कार में भारतीय सेना का जवान और उनकी पत्नी सवार थे। दोनों कार के साथ पानी में डूब गए। घटना शनिवार शाम की है, लेकिन अगल दिन रविवार दोपहर तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन


गांव फिड्डे कलां में शनिवार शाम एक कार सरहिंद नहर में गिर गई। कार में गांव साधांवाला निवासी सैन्य कर्मी बलजीत सिंह और उनकी पत्नी मनदीप कौर सवार थे। दोनों फिड्डे कलां में रिश्तेदारों से मिलकर वापस लौट रहे थे। पुलिस प्रशासन के आग्रह पर शनिवार रात को एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर में तलाश शुरू कर दी। अभी तक न तो कार का कोई सुराग मिला है और न ही दंपती का कोई पता चला है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बलजीत सिंह इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ था। वह अपनी कार से फरीदकोट में खरीदारी करने आया था। इस दौरान वह गांव फिड्डे कलां में अपनी पत्नी की बुआ से मिलने गए थे। वापस लौटते समय सड़क पर गहरे गड्ढे के कारण उनकी कार ने संतुलन खो दिया। कार सड़क से सटी सरहिंद नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के सरपंच अमृतपाल सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बलजीत सिंह कुछ दिन पहले ही सेना से छुट्टी पर आया था। एक-दो दिन में ही उसे ड्यूटी पर लौटना था। बलजीत और मनदीप कौर का एक पांच वर्षीय बेटा है। वे उसे घर पर अपनी माता के पास छोड़कर आए थे।


सरपंच अमृतपाल सिंह ने बताया कि नहर के किनारे सड़क की हालत बहुत खराब है। दूसरी तरफ, नहर को कंक्रीट से पक्का करने के बाद ठेकेदार ने उसकी बुर्जी नहीं बनाई। इसी कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मांग की है कि नहर के किनारे चार से पांच फुट ऊंची फेंसिंग बनाई जाए। इससे इस तरह के हादसे नहीं होंगे। एनडीआरएफ की टीम द्वारा नहर में तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed