{"_id":"691eb964ff98e2e8c5012188","slug":"bullet-fired-while-cleaning-licensed-revolver-killing-young-man-in-moga-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली, गांव भागीके में युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली, गांव भागीके में युवक की जान गई
Thu, 20 Nov 2025 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:17 PM IST
सार
गांव भागीके निवासी रमनदीप सिंह (34) बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया, जहां वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहा था। इस दौरान रिवाल्वर गोलियां भरी होने के कारण अचानक उसके हाथ से फिसलकर जमीन पर गिर गई। जमीन से टकराते ही रिवाल्वर से गोली चली, जो सीधे रमनदीप के पेट में जा लगी।
विज्ञापन
रमनदीप सिंह
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
मोगा के गांव भागीके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव भागीके निवासी रमनदीप सिंह (34) बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया, जहां वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहा था। इस दौरान रिवाल्वर गोलियां भरी होने के कारण अचानक उसके हाथ से फिसलकर जमीन पर गिर गई। जमीन से टकराते ही रिवाल्वर से गोली चली, जो सीधे रमनदीप के पेट में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके परिजन कमरे में पहुंचे और रमनदीप को गंभीर स्थिति में तुरंत निहाल सिंह वाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मोगा सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रमनदीप सिंह शादीशुदा था और दो बेटों का पिता था। परिवार के अनुसार वह पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। रमनदीप खेती करता था। थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ पूर्ण सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने 194 बीएनएस के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।