फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Budget Rangla Punjab Development Scheme Provision of Rs 585 crore

रंगला पंजाब विकास योजना: 585 करोड़ रुपये का प्रावधान, हर हलके को मिलेंगे पांच करोड़, जानिए कहां खर्च होगी राशि

Wed, 26 Mar 2025 08:27 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Mar 2025 08:27 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपना चौथा बजट पेश किया। बजट में लोगों की सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है। सरकार ने इस बार रंगला पंजाब विकास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के लिए 585 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। 

विज्ञापन
Budget Rangla Punjab Development Scheme Provision of Rs 585 crore
पंजाब का बजट पेश करते वित्तमंत्री हरपाल चीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार की तरफ से बजट में ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ की शुरुआत की गई है, जिसके लिए 585 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत हर हलके को 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस फंड का उपयोग स्थानीय रोजमर्रा के विकासात्मक कार्यों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


यह राशि सड़कों और पुलों का निर्माण और मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, क्लीनिक, अस्पताल, स्कूल, जल और स्वच्छता पर खर्च किया जाएगा। इस स्कीम का प्रबंधन डिप्टी कमिशनरों (डीसी) द्वारा किया जाएगा और इसे विधायकों, सामुदायिक संगठनों, नागरिक समूहों और जनहितैषी नागरिकों की सिफारिशों के आधार पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन

12,581 गांवों में बुनियादी ढांचे के लिए बदलदे पिंड, बदलदा पंजाब पहल

इसी तरह बजट में बुनियादी ढांचे के लिए बदलदे पिंड, बदलदा पंजाब पहल की शुरुआत की जाएगी, जिसके लिए कुल 3,500 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि पंजाब का विकास हमारे गांवों के बदलाव के बिना अधूरा है। अगले दो वर्षों में राज्य भर के सभी 12,581 गांवों में बुनियादी ढांचे के उत्थान के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन

इस पहल के तहत प्रदेश के सभी गांवों में होंगे यह काम

  • -गांव के तालाबों की सफाई और पुनरुद्धार
  • -सीचेवाल-थापर मॉडल और अन्य लागत प्रभावी मॉडलों के अनुसार सीवेज उपचार प्रणालियों की स्थापना
  • -नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए नेहरी खाल को बहाल करना
  • -ग्रामीण खेल मैदानों का निर्माण
  • -मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत स्ट्रीट लाइट लगाना
विज्ञापन

गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

इसी तरह बजट में सरकार सभी टूटे हुए ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण करने जा रही है, जो हमारे दूर-दराज के गांवों को एक-दूसरे और पास के कस्बों और शहरों से जोड़ेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक वर्ष के बाद एक भी लिंक रोड टूटी हुई न रहे। इसे हासिल करने के लिए हम कुल 18,944 किलोमीटर ग्रामीण लिंक रोड का निर्माण और अपग्रेडेशन की जाएगी। इससे यात्रा का समय कम होगा, हमारे कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में तेजी आएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण और अपग्रेडेशन कार्यक्रम पर 2,873 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed