{"_id":"6801f48866057818b1028c53","slug":"blast-in-ajnala-police-station-happy-pasia-partner-jeevan-fauji-took-responsibility-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अजनाला थाने में धमाका: हैप्पी पासिया के साथी जीवन फौजी ने ली जिम्मेदारी, पुलिस ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अजनाला थाने में धमाका: हैप्पी पासिया के साथी जीवन फौजी ने ली जिम्मेदारी, पुलिस ने किया इनकार
Fri, 18 Apr 2025 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:14 PM IST
सार
अमृतसर में पिछले साल नवंबर से लगातार पुलिस चाैकियों और थानों में ग्रेनेड फेंके जा रहे हैं। इन हमलों की जिम्मेदारी गैंगस्टर हैप्पी पासिया लेता रहा है। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके साथी ने बम धमाके की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बब्बर खालसा के आतंकवादी हैप्पी पासिया की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों की ओर से अजनाला थाने के पास ग्रेनेड हमला किया गया है। इसकी जिम्मेदारी हैप्पी पासिया के साथी जीवन फौजी ने इंटरनेट पर एक पोस्ट डालकर ली है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस किसी भी तरह के धमाके से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: काैन है हैप्पी पासिया: जिसने पंजाब को ग्रेनेड हमलों से दहलाया, छोटे अपराध करने वाला कैसे बना वाॅन्टेड गैंगस्टर
विज्ञापन
अजनाला थाने में शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे धमाका हुआ। इसके बाद जीवन फौजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन
जीवन फौजी ने लिखा है कि थाने में जो धमाका हुआ है वह उसी ने करवाया है। उसने कहा कि बिना कारण उनके साथियों को जेल से लाकर अवैध दस्तावेज बनाए जा रहे हैं और उसके बाद उनके परिवारों को तंग किया जा रहा है। उसने कहा कि पुलिस जिस तरह का माहौल तैयार कर रही है, वह 1984 का दौर वापस ला रही है। जीवन फौजी ने लिखा कि अगर पुलिस ने इसी तरह अपनी कार्रवाई जारी रखी तो आने वाले समय में पुलिस के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएगी।