फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP Punjab President Kewal Singh Dhillon visit in Barnala

बरनाला में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: ढिल्लों ने आप पर साधा निशाना, घायल सफाई कर्मियों का जाना हाल

Tue, 28 Jul 2026 08:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Jul 2026 08:18 PM IST
सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बरनाला के सरकारी अस्पताल पहुंचकर लाठीचार्ज में घायल सफाई कर्मचारियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। 

विज्ञापन
BJP Punjab President Kewal Singh Dhillon visit in Barnala
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने सफाई कर्मियों से की मुलाकात - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक शहर बरनाला पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रैली के बाद उन्होंने भाजपा के नए जिला कार्यालय का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं दिए जाने के बावजूद राज्य सरकार विकास कार्यों की बजाय विज्ञापनों पर धन खर्च कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशा, गैंगस्टरवाद और माफिया बढ़ा है और राज्य का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बरनाला के विकास से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए हंडियाया मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल परियोजना और मस्तुआना साहिब कॉलेज के निर्माण कार्य में देरी को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा। साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों और कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले लिए जाएंगे।

लाठीचार्ज में घायल सफाई कर्मचारियों से की मुलाकात
कार्यक्रम के उपरांत केवल सिंह ढिल्लों ने बरनाला के सरकारी अस्पताल पहुंचकर लाठीचार्ज में घायल सफाई कर्मचारियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर बेरहमी से बल प्रयोग किया गया। साथ ही सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक्स-रे जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed