फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bhagwant Mann Government in action against drugs

नशे के खिलाफ एक्शन में मान: अब बड़ी मछलियों की बारी... सरकार का प्रण-छोटा हो या बड़ा कोई तस्कर नहीं बचेगा

Mon, 31 Mar 2025 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा नितिन उपमन्यु, अमर उजाला, चंडीगढ़
नितिन उपमन्यु, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Mar 2025 11:51 AM IST
सार

पंजाब में नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चल रहे हैं। भले ही सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट बुलडोजर कार्रवाई पर राज्य सरकारों को फटकार लगा चुके हों, लेकिन पंजाब सरकार का कहना है कि बुलडोजर चलाने की कार्रवाई जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद की जा रही है, इसलिए यह जारी रहेगी।

विज्ञापन
Bhagwant Mann Government in action against drugs
नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार के अभियान... युद्ध नशे के विरुद्ध को एक महीना पूरा हो गया है। एक मार्च को शुरू हुए इस अभियान में पहली बार सरकार ने नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाने जैसी सख्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन


वहीं, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी स्पष्ट कर दिया है कि अब बड़ी मछलियों की बारी है। यानी अभियान के अगले चरण में पुलिस बड़े नशा तस्करों और माफिया के खिलाफ भी कड़ा एक्शन करने जा रही है। 

विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में बनेंगी मोहल्ला समितियां

ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) की सफलता के बाद पुलिस अब नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करने के लिए शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला समितियां बनाने जा रही है। सीमावर्ती गांवों के विश्वसनीय व प्रमुख लोगों से बनीं वीडीसी पुलिस की आंख और कान के रूप में काम कर रही हैं। ये राज्य से नशे को खत्म करने के पंजाब पुलिस के प्रयासों में सहयोग कर रही हैं।

नशा माफिया के खिलाफ होगी अगली कार्रवाई

डीजीपी के अलावा पंजाब सरकार भी स्पष्ट कर चुकी है कि इस अभियान में अब अगली कार्रवाई नशा माफिया के खिलाफ होगी। बजट सत्र के दौरान कादियां से कांग्रेस के विधायक और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अभी तक जितने भी लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया है, वह सब छोटे-मोटे तस्कर हैं। सरकार बड़े तस्करों तक कब पहुंचेगी। इस पर सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा- बाजवा साहब... सबका नंबर आएगा। सरकार किसी को नहीं बख्शेगी। बड़े लोगों के घरों पर भी बुलडोजर चलेगा।

अब तक की कार्रवाई

-राज्य भर में एफआईआर: 2384
-तस्कर गिरफ्तार: 4142
-हेरोइन पकड़ी: 146.3 किलोग्राम
-अफीम: 85.3 किलोग्राम
-चूरापोस्त: 19.95 क्विंटल
-नशीली गोलियां/कैप्सूल: 7.69 लाख
-आइस: 1 किलो
-ड्रग मनी: 5.83 करोड़ रुपये
-बुलडोजर कार्रवाई: 100 से अधिक

सजा की दर भी बढ़ी

पंजाब के वित्त एवं आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि आप के कार्यकाल में सजा की दर 86 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कांग्रेस शासन के दौरान यह काफी कम 58 प्रतिशत थी। शिअद-भाजपा सरकार के तहत तो यह केवल 40 प्रतिशत थी। कुछ जिलों ने 90 प्रतिशत से अधिक सजा दर हासिल की है। संगरूर में 93 प्रतिशत, नवांशहर में 99 और रोपड़ में यह 95 प्रतिशत है।

सांसद हरभजन सिंह ने उठाया था बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल, बाद में किया समर्थन

पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की कार्रवाई पर एक्स पर लिखा था कि मैं नशा तस्करों के घर पर बुलडोजर चलाने के हक में नहीं हूं। अगर किसी ने शामलात या सरकारी जमीन पर कब्जा कर कोई निर्माण किया है, तो उस पर सरकार की ये कार्रवाई सही है, लेकिन नशा तस्कर के घर को तोड़कर उस छत के नीचे रहने वाले अन्य सदस्यों के प्रति सहानुभूति दिखाई जानी चाहिए।

चंद घंटों के बाद हरभजन सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि वह यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि पंजाब की आप सरकार सूबे की ऐसी पहली सरकार है, जो नशा तस्करों के खिलाफ इस प्रकार के ठोस एक्शन ले रही है। वह पंजाब पुलिस और सरकार की नशा तस्करों और ड्रग्स के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि आखिरकार पंजाब में कोई ऐसी सरकार आई है, जो गंभीरता के साथ नशे की समस्या को खत्म करने के लिए काम कर रही है। उसकी नशे के खात्मे पर नीति और संदेश स्पष्ट है। हम एकजुट होकर ड्रग्स के खिलाफ इस जंग में जीतेंगे और अपने राज्य को नशा मुक्त बनाएंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल निकालेंगे नशे के खिलाफ पदयात्रा

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक पदयात्रा निकालेंगे। यह यात्रा डेरा बाबा नानक से शुरू होकर अमृतसर में जलियांवाला बाग पर संपन्न होगी। इस दौरान कई स्थानों पर नशे के खिलाफ जनसभाएं की जाएंगी। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज को इस संकट से बचाने के लिए एकजुट करना है। राज्यपाल क कहना है कि भारत सरकार और पंजाब सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही हैं। सभी को इसमें सहयोग देना चाहिए। राज्यपाल की यात्रा गुरदासपुर और अमृतसर जिलों से होकर गुजरेगी। यह क्षेत्र नशे से सर्वाधिक प्रभावित है।


हम नशा तस्करों, विक्रेताओं के खिलाफ जारी कार्रवाई को और तेज करेंगे। पंजाब पुलिस अब राज्य में नशीले पदार्थों के गोरखधंधे में संलिप्त बड़ी मछलियों का पता लगाने और उनकी पहचान करने के लिए सभी गिरफ्तार नशा तस्करों व विक्रेताओं से सख्ती से पूछताछ कर रही है। हम नशा तस्करों के खिलाफ कोई नर्मी नही बरतेंगे। -गौरव यादव, डीजीपी पंजाब

सीपी, एसएसपी को पहले ही व्यक्तिगत रूप से मैपिंग अभ्यास की निगरानी करने के लिए अधिकृत किया गया है, ताकि नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले आपूर्तिकर्ताओं का विवरण तैयार किया जा सके। पूछताछ रिपोर्ट, सार्वजनिक सुझाव, खुफिया इनपुट, सुरक्षित पंजाब हेल्पलाइन से डेटा के आधार पर उन्हें सूचीबद्ध किया जा सकेगा। -डॉ. सुखचैन सिंह गिल, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय

जो नशा बेचेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार को पता है कि नशे का कारोबार कैसे छुड़वाना है। नशा तस्कर या तो वे नशे का कारोबार छोड़ दें या पंजाब छोड़ दें। सरकार इस मामले में कोई नर्मी नहीं दिखाएगी। नशे के विरुद्ध जारी अभियान अब जनांदोलन का रूप ले चुका है। इसे बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है। यह अभियान और सख्ती के साथ आगे बढ़ेगा। -अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed