{"_id":"685539c3f6b69c6b2a03ad8a","slug":"barnala-rto-fined-19-thousand-rupees-for-truck-belonging-to-truck-union-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 हजार का चालान: बरनाला ट्रक यूनियन और आरटीओ आमने-सामने, डीसी ने जारी किए जांच के आदेश, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 हजार का चालान: बरनाला ट्रक यूनियन और आरटीओ आमने-सामने, डीसी ने जारी किए जांच के आदेश, Video
Fri, 20 Jun 2025 04:32 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 20 Jun 2025 04:32 PM IST
सार
बरनाला ट्रक यूनियन के अध्यक्ष हरदीप सिंह सिद्धू ने आरटीओ पर एक ट्रक का 19 हजार रुपये का चालान काटने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ आरटीओ पर सरकारी गाड़ी की 42,000 रुपये की मरम्मत ट्रक यूनियन से करवाने और अन्य खर्चे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
धरने पर ट्रक यूनियन का प्रधान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के बरनाला ट्रक यूनियन के अध्यक्ष और आरटीओ के बीच विवाद हो गया। आरटीओ की तरफ से ट्रक यूनियन के ट्रक का भारी भरकम चालान काटने पर विवाद गहरा गया है। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष ने आरटीओ बरनाला की गाड़ी के सामने धरना दिया और आरटीओ पर गंभीर आरोप लगाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में ट्रक यूनियन के अध्यक्ष हरदीप सिंह सिद्धू ने आरटीओ पर एक ट्रक का 19 हजार रुपये का चालान काटने की बात कह रहे हैं। दूसरी तरफ आरटीओ पर सरकारी गाड़ी की 42,000 रुपये की मरम्मत ट्रक यूनियन से करवाने और अन्य खर्चे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सहित अन्य चालकों ने वीरवार रात बरनाला आरटीओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने पर बैठे यूनियन अध्यक्ष ने हरदीप सिंह सिद्धू विभाग पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
आरटीओ बरनाला लगाए गए आरोपों का गोलमोल जवाब देते नजर आए, आरटीओ एवं एसडीएम बरनाला ने कहा कि कानून के अनुसार ही चालान काटा गया है, जबकि अगर किसी ने आरटीओ दफ्तर की गाड़ी पर काम करवाया है तो वह बिल लेकर हमारे पास आएगा और हम बैठकर बात करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बरनाला के डीसी ने भी घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मामले की जांच की जिम्मेदारी एडीसी को सौंपी गई है। एडीसी बरनाला अनुप्रिता जौहल ने बताया कि ट्रक यूनियन के अध्यक्ष की तरफ से लगाए गए आरोपों के संबंध में गहराई से जांच की जाएगी। जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।