फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bambiha Kaushal gang five member arrested in Jalandhar

बंबीहा-कौशल गैंग के पांच बदमाश काबू: फिरौती और हत्या जैसे कई संगीन मामलों में आरोपी, नौ पिस्टल 15 कारतूस बरामद

Sun, 20 Oct 2024 04:08 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Oct 2024 04:08 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने बंबिहा और कौशल गैंग से जुडे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अवैध हथियार भी मिले हैं। इनसे 9 पिस्टल और 15 कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Bambiha Kaushal gang five member arrested in Jalandhar
गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने बंबीहा-कौशल गैंग के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल करते हुए बंबीहा-कौशल गिरोह के पांच मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस को इनसे 9 बंदूकें और 15 कारतूस मिले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश इन हथियारों को मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाए थे।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध पर नकेल कसते हुए इन गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों से कमिश्नरेट पुलिस ने तीन हत्याएं टाल दी हैं। इन आरोपियों के पास से आठ पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 15 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव बोपाराय कलां थाना सदर नकोदर जालंधर, हर्षदीप सिंह निवासी गांव गैराज होशियारपुर, शेखर निवासी गांव मुरादपुर नजदीक रेलवे स्टेशन तरनतारन, गगनदीप सिंह उर्फ गिन्नी बाजवा निवासी न्यू मॉडल हाउस जालंधर और अमित सहोता निवासी गांव बम्बियां वाल पीएस सदर जालंधर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये आरोपी हथियार तस्करी, हत्या, जबरन वसूली और अन्य बड़े अपराधों में शामिल थे। आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर दो केस आर्म्स एक्ट थाना नई बारादरी जालंधर और एफआईआर भारगो कैंप में दर्ज की गई है। मामले की आगे जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि पिछले 10 महीनों के दौरान, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक विभिन्न समूहों के 23 कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 49 पिस्तौल, 121 राउंड और 59 मैगजीन बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है और बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंक को लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed